✕

होम / यूटिलिटी / अब क्‍या महंगी होने वाली है चीनी? सरकार ने क्‍यों उठाया ये कदम 

अब क्‍या महंगी होने वाली है चीनी? सरकार ने क्‍यों उठाया ये कदम 

सरकार महंगाई का सामना पहले से कर रही है, खाने पीने की चीजों की कम पैदावार के बीच वो आने वाले समय में इसे और नहीं बढ़ाना चाहती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को 31 अक्‍टूबर के बाद तक बढ़ा दिया है. सरकार की ओर UAE और EU को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है. सरकार का ये कदम देश में चीनी की उपलब्‍धता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है. दरअसल 23/24 में चीनी के उत्‍पादन में कमी होने की आशंका है. इसके कारण सरकार ने ये कदम उठाया है. 

EU और UAE को मिलेगी इस प्रतिबंध से छूट 
केन्‍द्र सरकार के निर्णय के अनुसार ये प्रतिबंध EU और UAE पर लागू नहीं होगा. दोनों देशों को छूट इसलिए जा रही है क्‍योंकि उन पर CXL और TRQ जैसे क्‍लॉज लगते हैं. भारत समूची दुनिया में दूसरा सबसे ज्‍यादा चीनी का निर्यात करने वाला देश है. लेकिन इस साल चीनी की पैदावार के कम होने के कारण सरकार ने चीनी मिलों को 30 सितंबर तक काफी कम चीनी निर्यात करने की अनुमति दी. सरकार ने इस साल 30 सितंबर तक केवल 6.1 मिलियन टन चीनी का निर्यात करने की अनुमति दी जबकि पिछले साल इसी समय में ये आंकड़ा 11 मिलियन टन से ज्‍यादा था. 

इन दो राज्‍यों में कम हो रही है पैदावार 
भारत में इस साल गन्‍ना पैदा करने वाले दो प्रमुख राज्‍यों महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में ज्‍यादा बारिश होने के कारण फसल खराब हो गई थी. इस बारिश के कारण गन्‍ने का उत्‍पादन कम होने की आशंका है. इन दोनों राज्‍यों में 50 प्रतिशत से कम पैदावार कम होने की संभावना है.  इसी आशंका को देखते हुए केन्‍द्र सरकार ने सुगर पर लगे प्रतिबंध को 31 अक्‍टूबर से आगे बढ़ा दिया है.  

उत्‍पादन को लेकर क्‍या कहता है शुगर मिल्‍स एसोशिएसन 
शुगर उत्‍पादन को लेकर शु्गर मिल्‍स एसोसिएशन ने कहा है कि इसमें इसके उत्‍पादन में 3.3% की कमी हो सकती है और ये घटकर 31.7 प्रतिशत तक आ सकता है. पिछले साल भी चीनी के उत्‍पादन को लेकर सरकार को कदम उठाना पड़ा था. सरकार ने चीनी के निर्यात को नियंत्रित करने के लिए उस पर 20 प्रतिशत टैक्‍स लगा दिया था.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago