✕

होम / यूटिलिटी / रेलवे यात्रियों के लिए IRCTC ने दी बड़ी राहत, खाने को लेकर मुसाफिरों की ये चिंता हुई खत्म

रेलवे यात्रियों के लिए IRCTC ने दी बड़ी राहत, खाने को लेकर मुसाफिरों की ये चिंता हुई खत्म

रेलवे का बेस किचन अब पूरी तरह से सात्विक हो गया है. मतलब ये कि शाकाहारी रेल यात्रियों को ट्रेन में परोसे जा रहे खाने को लेकर परेशानी या शंका नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई‍ दिल्‍ली: ट्रेन से सफर करने वाले शाकाहारी यात्रियों (Railway Passengers) के लिए अच्छी खबर है. उन्हें अब ट्रेन का खाना खाते समय कोई झिझक नहीं होगी, क्योंकि नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर IRCTC ने अपना बेस किचन (Railway Base Kitchen) पूरी तरह से शाकाहारी कर दिया है. इस बेस किचन को सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया (Sattvik Council of India) ने सात्विक सार्टिफिकेट भी दिया है. सर्टिफिकेट के मुताबिक पहली जुलाई से किचन सात्विक हो चुकी है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने इसकी शुरुआत कर दी है.

शाकाहारी रेल यात्रियों को राहत 

दरअसल, ट्रेनों में जो खाना परोसा जाता है, उसे लेकर शाकाहारी यात्रियों मन में ये शंका हमेशा रहती है कि खाना पूरी तरह से शाकाहारी है या नहीं और क्या इसे साफ सुथरे तरीके से बनाया गया है. आमतौर पर शाकाहारी और मांसाहारी खाना एक ही किचन में पकाया जाता है. इसलिए यात्रियों की शंकाओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ समझौता किया है. इसी के तहत बेस किचन को सात्विक सर्टिफिकेट दिया गया है.
 
सात्विक सर्टिफिकेट के मायने क्या
बेस किचन को सात्विक सर्टिफिकेट देने का मतलब ये हुआ कि किचन में खाना बनाने के तरीके, किचन की साफ सफाई, खाना परोसने, बनाने और सर्व करने वाले बर्तनों को तय किया जाएगा. ये देखा जाएगा कि किचन सात्विक के सभी पैमानों पर खरा उतरता है या नहीं, इसके बाद ही उसे सात्विक का सर्टिफिकेट मिलता है. रेलवे की योजना बेस किचन के साथ ट्रेनों, लाउंज और फूड स्‍टॉल को भी सात्विक करने की है. आपको बता दें कि इसके पहले IRCTC ने यात्रियों का सात्विक खाना देने के लिए इस्कॉन के साथ समझौता किया था. यानी इस्कॉन मंदिर के रेस्टोरेंट गोविंद से यात्री सात्विक खाना ऑर्डर कर सकते थे. ये सर्विस हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
से ये सुविधा शुरू की गई थी. 

इन ट्रेनों के लिए भी सात्विक किचन
सात्विक किचन का दायरा रेलवे बढ़ा रहा है. रेलवे मंत्रालय के मुताबिक धार्मिक स्थलों को जाने वाली सभी ट्रेनों के लिए सात्विक किचन शुरू किया जाएगा. इन ट्रेनों से सफर करने वाले तीर्थयात्रियों और साधु संतों के मन से खाने को लेकर शंकाएं दूर होंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

36 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago