होम / पर्सनल फाइनेंस / LIC की पावरफुल पॉलिसी: बस एक बार करें निवेश और उसी समय से जीवनभर लेते रहें रिटर्न

LIC की पावरफुल पॉलिसी: बस एक बार करें निवेश और उसी समय से जीवनभर लेते रहें रिटर्न

सरल पेंशन प्लान LIC का एक ऐसा प्लान है, जिसमें तुरंत रिटर्न मिलना शुरू हो जाता है. इसमें निवेश के डूबने जैसा कुछ भी नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: महंगाई और मंदी, दोनों इस वक्त पूरी दुनिया को जकड़ रही है. भारत में मंदी का असर तो नहीं दिख रहा, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों की कमर टूट रही है. अब यहां लोगों को जीवनयापन के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ रही है, इसलिए अब सैलरी भी कम पड़ रही है. यह तब तक फिर भी ठीक है, जब तक आप नौकरी में हैं, पर रिटायरमेंट के बाद इसे झेल पाना नामुमकिन जैसा है. इसलिए लोग पेंशन प्लान की ओर तेजी से भाग रहे हैं, जिससे बुढ़ापे में उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े. लोग इसके लिए बेहतर पेंशन प्लान की तलाश में हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पेंशन प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको सिर्फ एक बार निवेश करना है और फिर जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी.

LIC का सरल पेंशन प्लान
हम बात करे रहे हैं LIC के सरल पेंशन प्लान की. यह LIC की सुपरहिट पेंशन योजना है, जिसमें लोग धड़ल्ले से निवेश कर रहे हैं. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको सिर्फ एक बार निवेश करना पड़ता है और फिर आपको जीवनभर पेंशन मिलती रहती है. इसकी दूसरी सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको 60 साल तक भी इंतजार करते रहने की जरूरत नहीं है. यदि आपने इस प्लान में 40 साल की उम्र में भी पूरा निवेश कर दिया तो आपको उसी साल से पेंशन मिलनी भी शुरू हो जाएगी.

तुरंत रिटर्न मिलना शुरू हो जाता है
सरल पेंशन प्लान LIC का एक ऐसा प्लान है, जिसमें तुरंत रिटर्न मिलना शुरू हो जाता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको जितना पेंशन पहली बार मिलेगी, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती रहेगी. वहीं, यदि किसी कारणवश पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो जमा रकम तुरंत उसके नॉमिनी को दे दी जाती है. इसलिए इसमें निवेश के डूबने जैसा कुछ भी नहीं है.

सरल पेंशन प्लान में मिलते हैं दो ऑप्शन
सरल पेंशन प्लान में आपको दो ऑप्शन मिलते हैं: 1. सिंगल लाइफ और 2. ज्वॉइंट लाइफ. इन दोनों में बेसिक फर्क क्या है, अब ये समझिए. यदि आप इस प्लान में सिंगल लाइफ चुनते हैं तो जब तक आप जीवित रहेंगे, तब तक आपको पेंशन मिलती रहेगी और आपकी मृत्यु के बाद जमा रकम आपको नॉमिनी को दे दी जाएगी. वहीं, यदि आप ज्वॉइंट लाइफ (पति-पत्नी) चुनते हैं, तो इसके अंतर्गत जो पॉलिसी धारक प्राइमरी होते हैं, उन्हें जीवनभर पेंशन मिलती रहती है और उनकी मृत्यु के बाद जीवनसाथी को पेंशन मिलती रहती है. दोनों की मृत्यु के बाद जमा रकम नॉमिनी को दे दी जाती है.

क्या हैं टर्म एंड कंडीशन?
आप LIC की सरल पेंशन योजना में कम से कम 1000 रुपये की मासिक पेंशन का चुनाव कर सकते हैं. इसकी अधिकतम सीम फिक्स नहीं है. आपको पेंशन कब चाहिए, इसे चुनने का विकल्प रहता है, जैसे- मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक. आप जिस विकल्प को चुनेंगे, आपको पेंशन उसी हिसाब से दी जाएगी. जैसे, यदि आपने मासिक विकल्प का चुनाव किया तो आपको पेंशन हर महीने मिलेगी और यदि आपने वार्षिक चुनाव किया तो आपको पेंशन साल में एक बार मिलेगी.

कितनी मिलेगी पेंशन?
उदाहरण के तौर पर, यदि आप 60 साल की उम्र में इस प्लान में 10 लाख रुपये निवेश करते हैं तो सिंगल लाइफ के अनुसार 58,950 रुपये सालाना मिलेगा, वहीं, ज्वॉइंट लाइफ के अंतर्गत आपको सालाना 58,250 रुपये मिलेगा.

कैसे कर सकते हैं इस पेंशन प्लान में निवेश?
आप इस पेंशन प्लान में ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं. ऑनलाइन निवेश करने के लिए आपको LIC की आधिकारिक वेबसाइट (https://licindia.in/) पर जाना होगा, जबकि ऑफलाइन निवेश के लिए आप या तो LIC के दफ्तर जा सकते हैं या फिर LIC के अधिकृत एजेंट के माध्यम से इस प्लान में निवेश कर सकते हैं.

VIDEO : Nokia का धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में ऐसे फीचर्स; दूसरों की हो जाए छुट्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

14 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

13 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

17 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

15 hours ago