✕

होम / यूटिलिटी / हायर प्रीमियम पर इंश्‍योरेंस सेक्‍टर जल्‍द कर सकता है सरकार से मुलाकात, ये है वजह 

हायर प्रीमियम पर इंश्‍योरेंस सेक्‍टर जल्‍द कर सकता है सरकार से मुलाकात, ये है वजह 

केन्‍द्र सरकार की ओर से इस साल पेश किए गए बजट में हायर प्रीमियम पर टैक्‍स छूट के प्रावधान को हटा दिया गया है. इसे लेकर सेक्‍टर जल्‍द सरकार से मुलाकात कर सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल भले ही इनकम टैक्‍स का दायरा बढ़ा दिया हो लेकिन सरकार की ओर इंश्‍योरेंस को लेकर उठाए गए एक कदम ने सेक्‍टर के लिए परेशानी पैदा कर दी है. वित्‍त मंत्री ने इस बार बजट पेश करते हुए घोषणा की थी कि पांच लाख रुपये से ऊपर के इंश्‍योरेंस प्रीमियम पर सरकार की ओर से टैक्‍स छूट को खत्‍म कर दिया गया है. सरकार के इस कदम ने इंश्‍योरेंस सेक्‍टर को परेशान कर दिया है. अब वो इसे लेकर सरकार से मुलाकात करने की योजना बना रहा है. 

समझिए क्‍या है पूरा मामला 
दरअसल इस साल बजट में सरकार की ओर से प्रावधान किया गया है कि जिस इंश्‍योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम 5 लाख रुपये से ज्‍यादा होगा उससे होने वाली आय पर टैक्‍स छूट के दायरे में नहीं आएगी. इससे बीमा कंपनियां परेशान हैं. क्‍योंकि इससे उनकी आय प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है. अब कंपनियां इस मामले को लेकर सरकार से मिलने की तैयारी कर रही हैं. सरकार की ओर से बजट में की गई घोषणा 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी, जिससे उनकी आय प्रभावित होने लगेगी. 

इंडस्‍ट्री की क्‍या है मांग 
इंडस्‍ट्री का कहना है कि इस दायरे में राहत दी जानी चाहिए, जिससे उसके हित प्रभावित न हो. वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट बता रही हैं कि सरकार ऐसे किसी भी मामले पर विचार नहीं कर रही है. दरअसल सरकार की घोषणााओं के अनुसार नए टैक्‍स स्‍ट्रक्‍चर में निवेश पर कोई छूट नहीं मिलती है. इसी कारण से सरकार ने निवेश को लेकर सीमा तय कर दी है, जिससे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग नए टैक्‍स स्‍ट्रक्‍चर में वापस जाएं. 

इंश्‍योरेंस सेक्‍टर की जीएसटी कम करने की भी रही है मांग 
वहीं इंश्‍योरेंस सेक्‍टर की एक पुरानी मांग ये भी रही है कि सरकार प्रीमियम पर जीएसटी की दरों को कम करे. अभी मौजूदा समय में प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है जबकि इंडस्‍ट्री की मांग रही है कि इसे 12 प्रतिशत किया जाना चाहिए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago