✕

होम / यूटिलिटी / पेट्रोल-डीजल के दाम तो नहीं घटे, लेकिन CNG जरूर महंगी हो गई; इतना हुआ इजाफा

पेट्रोल-डीजल के दाम तो नहीं घटे, लेकिन CNG जरूर महंगी हो गई; इतना हुआ इजाफा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की आस लगाए बैठी जनता को महंगाई का तोहफा मिला है. CNG की कीमतों में फिर से इजाफा हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई में कमी की आस लगाए बैठी जनता को तगड़ा झटका लगा है. CNG के दामों में फिर से इजाफा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के लिए अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. इन शहरों में CNG की कीमतों में सीधे एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें आज यानी 14 दिसंबर से लागू हो गई हैं. 

अब इतने हो गए हैं दाम 
Indraprastha Gas द्वारा की गई ताजा बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में CNG के रेट 76.59 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं. जबकि नोएडा में यह बढ़कर 82.20 रुपए प्रति किलो और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपए प्रति किलो हो गए हैं. बता दें कि दिल्ली-NCR में इससे पहले 23 नवंबर को भी CNG के दाम बढ़ाए गए थे. उस दौरान कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ था. इसके बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 74.59 से बढ़कर 75.59 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी. माना जा रहा है कि इस मौजूदा बढ़ोत्तरी के बाद ऑटो-टैक्सी आदि के किराए में भी इजाफा हो सकता है.  

ज्यादा समय तक नहीं मिली राहत 
केंद्र सरकार ने जुलाई में CNG की कीमत तय करने के मानकों में बदलाव किया था. इसके बाद CNG के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि, अगस्त में Indraprastha Gas ने कीमतों में इजाफा कर दिया था. इस तरह से सरकार की राहत ज्यादा समय तक आम जनता को राहत नहीं दे पाई. बता दें कि महंगाई ने पहले से ही आम आदमी का गणित बिगाड़ रखा है. खाद्य वस्तुओं के दाम ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं, खासकर आटा काफी महंगा हो गया है. ऐसे में CNG महंगी होने से उनकी परेशानियों में इजाफा निश्चित है. 

ये भी पढ़ें - भारत में महंगाई में आया उछाल, क्या आपको पता है वजह?

पेट्रोल-डीजल पर सरकार खामोश
वहीं, पेट्रोल-डीजल में कमी को लेकर न कंपनियां कोई कदम उठा रही है और न ही मोदी सरकार इस दिशा में कुछ करने को तैयार है. चुनावी मौसम में जरूर सरकार पर कीमतों में कमी का कुछ दबाव था, लेकिन अब वो भी पूरी तरह से हट चुका है. तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है, ऐसे में फिलहाल इसकी उम्मीद न के बराबर ही नजर आ रही है कि मोदी सरकार को जनता का दर्द समझ आएगा. हालांकि, देश को अगले साल लोकसभा चुनाव से गुजरना है. लिहाजा, संभव है कि अगले कुछ महीनों में थोड़े समय के लिए ही सही, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए जाएं.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago