✕

होम / यूटिलिटी / हर घर तिरंगा अभियानः झंडा खरीदने के लिए ऑनलाइन करें ऑर्डर, छुट्टी के दिन भी खुलेंगे डाकघर

हर घर तिरंगा अभियानः झंडा खरीदने के लिए ऑनलाइन करें ऑर्डर, छुट्टी के दिन भी खुलेंगे डाकघर

इतना ही नहीं कोई भी व्यक्ति तिरंगा मंगवाने के लिए इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए इस बार डाक विभाग ने भी कमर कस ली है. डाकघरों में इस बार तिरंगा बिक्री के लिए आए हुए हैं. इतना ही नहीं कोई भी व्यक्ति तिरंगा मंगवाने के लिए इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकता है. फिलहाल डाकघरों में मिल रहे तिरंगे की बिक्री में काफी उछाल देखने को मिला है. अभी तक औसतन 70 फीसदी झंडों की बिक्री डाकघरों में हो चुकी है. 

हर डाकघर को दिया गया है टारगेट

इसके लिए प्रत्येक जिले में स्थित मुख्य डाकघरों को उप डाकघरों के माध्यम से तिरंगा बिक्री करने का टारगेट दिया गया है. प्रत्येक डाकघर में तिरंगों की बिक्री की सूचना देने के लिए बड़े बैनर भी लगाए गए हैं ताकि लोग उनको पढ़कर डाकघर में बने काउंटर से झंडा खरीद सकें. 

छुट्टी के दिन भी बिकेंगे तिरंगे

डाकघरों को छुट्टी के दिन भी तिरंगा बेचने के लिए आदेश जारी हो चुके हैं. शनिवार व रविवार को भी  इसे आम लोग कार्य दिवस के समयनुसार जाकर के अपने घर के पास में स्थित डाकघरों से भी झंडा खरीद सकते हैं. फिलहाल अनुमान से भी ज्यादा बिक्री डाकघरों में हो रही है, क्योंकि उनको बेचने के लिए दुबारा या तीसरी बार ऑर्डर लगाना पड़ रहा है. 

झंडे की इतनी रखी है कीमत

डाक विभाग में जो झंडे बिक रहे हैं उनकी कीमत सरकार ने 25 रुपये तय कर रखी है. झंडे खरीदने की कोई सीमा किसी व्यक्ति पर नहीं है. वो जितने चाहे उतने झंडे खरीद सकता है. इसको खरीदने पर लोगों को कोई टैक्स या फिर डिलिवरी चार्ज नहीं देना होगा. 

यहां से कर सकेंगे तिरंगे को खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर

ऑनलाइन तिरंगा बुकिंग के लिए पोस्ट ऑफिस की ओर से www.epostoffice.gov.in पोर्टल लांच किया हुआ है. बता दें कि यह अभियान 11 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। बता दें कि भारतीय ध्वज का आकार 20 इंच x 30 इंच आकार (बिना डंडे के) है.

ये है घर बैठे तिरंगा खरीदने की प्रक्रिया

  • www.epostoffice.gov.in पर जाएं.
  • ePostoffice पोर्टल के होम पेज पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर पर क्लिक करें. 
  • तस्वीर के नीचे “फ्लैग खरीदने के लिए इमेज पर क्लिक करें” लिखा है.
  • डिलीवरी का पता, खरीदे जाने वाले झंडे की मात्रा (शुरुआत में प्रति ग्राहक अधिकतम 5 झंडे) और अपना मोबाइल नंबर डालें. 
  • खरीद प्रक्रिया के दौरान नवीनतम फ्लैग कोड का पालन करना होगा.
  • ऑर्डर को पूरा करने के लिए भुगतान करें.

VIDEO: Whatsapp पर आया है ये नया फीचर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

58 minutes ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

44 minutes ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

51 minutes ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

3 hours ago