होम / यूटिलिटी / रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब थर्ड AC इकोनॉमी क्लास में मिलने जा रही ये सुविधा

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब थर्ड AC इकोनॉमी क्लास में मिलने जा रही ये सुविधा

3AC इकोनॉमी क्लास के बर्थ नंबर 81, 82 और 83 को बेडरोल रखने के लिए उपयोग में लाया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे इस सप्ताह रेल यात्रियों को एक और सुविधा देने जा रही है. ऐसी खबर है कि रेलवे इस सप्ताह से 3AC इकोनॉमी क्लास में भी यात्रियों को बेडरोल की सुविधा देने जा रही है. गौरतलब है कि अभी तक 3AC इकोनॉमी क्लास में बेडरोल देने की कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे यह कदम उठाने जा रही है.

3AC इकोनॉमी क्लास में क्या की जाएगी व्यवस्था
रिपोर्ट के अनुसार, 3AC इकोनॉमी क्लास के बर्थ नंबर 81, 82 और 83 को बेडरोल रखने के लिए उपयोग में लाया जाएगा. चूंकि इस क्लास में अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था ही नहीं थी, इसलिए बेडरोल रखने की कोई जगह ही नहीं बनाई गई थी, इसलिए नई व्यवस्था के अंतर्गत इन सीटों को बेडरोल रखने के लिए यूज किया जाएगा. जिन यात्रियों को ये सीट पहले ही अलॉट हो चुकी है, उन्हें इमरजेंसी कोटे के तहत कोई और बर्थ अलॉट की जाएगी.

इन तीन क्लास में मिलता है बेडरोल
आपको बता दें कि फिलहाल भारतीय रेलवे, एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर स्लीपर क्लास और एसी 3-टियर स्लीपर क्लास में बेडरोल प्रोवाइड करता है. इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को एक कंबल, एक तकिया, दो बेडसीट और एक छोटा तौलिया फ्री में दिया जाता है. कोविड के दौरान ये सुविधा सभी ट्रेनों में बंद कर दी गई थी, लेकिन मार्च से सरकार ने इस सुविधा को फिर से शुरू कर दिया है. इसके अलावा ट्रेनों में पर्दे भी फिर से लगा दिए गए हैं.

20 रुपया मिलता है रिफंड
यदि आपको इन तीन क्लास में यात्रा के दौरान कभी बेडरोल नहीं मिले तो आप गंतव्य स्टेशन पर 20 रुपया रिफंड ले सकते हैं. रेलवे की तरफ से ये प्रावधान भी है, जिसके बारे में बहुत लोगों को नहीं पता है. इसके लिए आपको अपने टिकट पर ट्रेन टीटी से सर्टिफाइड करवाना होगा कि आपको यात्रा के दौरान बेडरोल की सुविधा नहीं मिली. ध्यान रहे कि यह क्लेम आपको गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के 20 घंटे के अंदर करना होगा. यदि उसके बाद आप क्लेम करते हैं तो फिर इसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा.

एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की तैयारी
गौरतलब है कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा पर बहुत काम कर रहा है. 30 सितंबर से मुंबई से गांधीनगर के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है. अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से कटरा के बीच चलती है. इसके अलावा प्रयागराज से गोरखपुर तक वाया लखनऊ एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की जा रही है.

VIDEO : चाइनीज फूड से स्वास्थ्य को लेकर है ये बड़ा खतरा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

4 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

14 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

13 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

19 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

16 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

14 hours ago