✕

होम / यूटिलिटी / भारतीय रेलवे की एक और नई सेवा, ट्रेन से सफर नहीं करने वाले भी उठा सकेंगे फायदा

भारतीय रेलवे की एक और नई सेवा, ट्रेन से सफर नहीं करने वाले भी उठा सकेंगे फायदा

प्रत्येक टेबल के साथ एक स्क्रीन भी लगी हुई है, जिसपर बेहतर नजारे चलते रहते हैं. इससे आपको ट्रेन के चलने की फील आएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारतीय रेल ने यात्रियों के लिए एक और जबरदस्त सेवा की शुरुआत की है. इस सेवा का लाभ रेल यात्रियों के अलावा स्थानीय निवासी या टूरिस्ट्स भी ले सकते हैं. भारतीय रेलवे ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है.

ट्विटर पर शेयर इंफॉर्मेशन के अनुसार, भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें सिर्फ रेल यात्री ही नहीं, आम लोग भी जा सकते हैं. रेलवे के इस रेस्टोरेंट में उच्च गुणवत्ता वाले स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों को परोसा जाएगा. इस रेल रेस्टोरेंट का नाम है - आहार.

क्या है खासियत?
जब आप इस रेस्टोरेंट में जाएंगे, तो आपको यह महसूस नहीं होगा कि आप किसी आम रेस्टोरेंट में जा रहे हैं. इस रेस्टोरेंट में प्रवेश करते ही आपको लगेगा कि आप भारतीय ट्रेन में सवार हो रहे हैं. इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर और एक्सटीरियर बिल्कुल ट्रेन की तरह है. इसके अलावा जो बरामदा है, वो बिल्कुल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की तरह है. एक बार तो बाहर से देखने में ये रेस्टोरेंट आपको बिल्कुल ट्रेन ही लगेगा. रेस्टोरेंट के अंदर हर टेबल के साथ एक स्क्रीन भी लगी हुई है, जिसपर बेहतर नजारे चलते रहते हैं. इससे आपको ट्रेन के चलने की फील आएगी. आपको ऐसा लगेगा कि ट्रेन चल रही है और सफर का आनंद लेते हुए जाएका का स्वाद ले रहे हैं.

रेलवे ने ट्विटर पर क्या लिखा
भारतीय रेलवे ने इस रेस्टोरेंट की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा है- "रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स! भारतीय रेल द्वारा मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया है. यहां पर यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय निवासी भी उच्च गुणवत्ता वाले स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे."

 


VIDEO: जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें किस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा प्यार?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago