✕

होम / यूटिलिटी / गेहूं के चढ़ते दाम थामने के लिए क्या रूस से होगा आयात? सरकार ने खुद किया स्पष्ट

गेहूं के चढ़ते दाम थामने के लिए क्या रूस से होगा आयात? सरकार ने खुद किया स्पष्ट

भारत में मौजूदा दौर में गेहूं हो या चावल हो या सब्जियां हों सभी के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मानसून के सीजन में हर साल देश में सब्जियों के दामों में इजाफा हो जाता है, वैसा ही इस बार भी देखने को‍ मिल रहा है. टमाटर जहां 250 रुपये तक किलो तक बिक चुका है वहीं दूसरी ओर गेहूं और चावल के दामों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है. इसी को लेकर सरकार गेहूं और चावल दोनों के निर्यात पर रोक लगा चुकी है. लेकिन अब खबर ये आ रही है कि सरकार गेहूं के दामों को कम करने के लिए रूस से आयात नहीं करने जा रही है. वहीं सरकार की ओर से ये भी साफ कर दिया गया है कि वो पारबॉइल्‍ड चावल के निर्यात पर बैन नहीं लगाने जा रही है. 

फूड सेक्रेट्री ने कही ये अहम बात 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फूड सेक्रेट्री संजीव मेहता ने कहा कि भारत का रसिया से डिप्‍लोमेटिक माध्‍यम से गेहूं आयात करने का कोई इरादा नहीं है. उन्‍होंने उबले चावल के निर्यात पर पाबंदी को लेकर भी अपनी बात कहते हुए कहा कि भारत का इसपर कोई प्रतिबंध लगाने का कोई विचार नहीं कर रहा है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इस साल बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल होने वाले गैर बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था. वर्तमान में भारत से उबले चावल के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है. उबला चावल भारत से निर्यात किया जाने वाला तीसरा सबसे ज्‍यादा निर्यात किए जाने वाला चावल है. 

रूस से आयात नहीं होगा गेहूं 
देश में इस साल के आखिरी में तीन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये खबर सामने आई थी कि सरकार उससे पहले कीमतों पर नियंत्रण पाने के लिए रूस से गेहूं आयात कर सकती है. लेकिन फूड सेक्रेट्री ने कहा है कि सरकार का कोई ऐसा इरादा नहीं है. गेहूं के बढ़ते दामों के कारण सरकार ने गेहूं और चावल दोनों को खुले बाजार में बेचने का निर्णय लिया है. सरकार गेहूं के दामों पर नियंत्रण पाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही है. सरकार इस दिशा में कई बार खुले बाजार में गेहूं बेच चुकी है.

निर्यात पर बैन इसी वजह से लगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय कृष‍ि मंत्रालय ने कहा है क‍ि वर्ष 2022-23 के लिए अग्रिम अनुमानों के अनुसार कुल खाद्यान उत्‍पादन 3305.34 लाख टन होने का अनुमान है. ये संख्‍या पिछले साल 21-22 की तुलना में 149.18 लाख टन अधिक है. वहीं अगर चावल के अनुमानित उत्‍पान की बात करें तो इसका कुल उत्‍पादन 1355.42 लाख टन अनुमानित है. यह पिछले वर्ष की तुलना में 60.71 लाख टन ज्यादा है. जबक‍ि गेहूं का प्रोडक्शन 1127.43 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले साल के मुकाबले 50.01 लाख टन अधिक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago