होम / यूटिलिटी / Income Tax Department ने जारी किये ITR Forms, इस तरह भरकर गलती से बचें!

Income Tax Department ने जारी किये ITR Forms, इस तरह भरकर गलती से बचें!

ई-फाइलिंग इनकम टैक्स पोर्टल पर बताया गया है कि निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए ITR 1 और ITR 4 की एक्सेल यूटिलिटीज फाइलिंग के उपलब्ध हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

वित्त वर्ष 23 और निर्धारण वर्ष (एसेसमेंट ईयर) 2023-24 की ITR फाइलिंग (इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग) के लिए इनकम टैक्स विभाग ने ITR-1 और ITR-4 के फॉर्म्स को ऑफलाइन रिलीज कर दिया है. ITR-1 फॉर्म 50 लाख तक की आय वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा भरा जा सकता है जबकि ITR-4 फॉर्म को एक व्यक्ति, HUF (अविभाजित हिन्दू परिवार) और बिजनेस से कमाई करने वाली फर्म्स के द्वारा भरा जा सकता है. 

फरवरी में जारी हुई थी नोटिफिकेशन
इनकम टैक्स विभाग ने इस साल फरवरी में अलग-अलग लोगों, HUF (अविभाजित हिंदू परिवारों), बिजनेसों और अन्य के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के ITR फॉर्म्स को रिलीज कर दिया था. CBDT (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज) ने 10 फरवरी को एक नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें बताया गया था कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ITR फॉर्म्स 1-6, ITR-V (वेरिफिकेशन फॉर्म) और ITR आभार फॉर्म को जारी कर दिया गया है. 

अभी बाकी हैं अन्य ITR फॉर्म्स
पिछले साल ऐसे सभी फॉर्म्स की नोटिफिकेशन अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी की गयी थी. इनकम टैक्स विभाग के द्वारा अन्य ITR फॉर्म्स का रिलीज किया जाना अभी बाकी है. ई-फाइलिंग इनकम टैक्स पोर्टल पर बताया गया है कि निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए ITR 1 और ITR 4 की एक्सेल यूटिलिटीज फाइलिंग के उपलब्ध हैं. इनकम टैक्स विभाग द्वारा ITR 1 और ITR 4 के लिए JSON यूटिलिटी रिलीज किया जाना अभी बाकी है. एक्सेल यूटिलिटीज वह उपकरण होते हैं जिनका इस्तेमाल टैक्सपेयर द्वारा इनकम टैक्स रिटर्न्स फाइल करते वक्त अपनी आय और अन्य डिटेल्स भरने के लिए किया जाता है. 

कैसे मिलेंगे भरें ITR फॉर्म्स?
 ITR फॉर्म्स 1 और 4 की ऑफलाइन रिलीज के साथ ही टैक्सपेयर्स इन फॉर्म्स को इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके इनका प्रिंट-आउट निकाल सकते हैं, मैन्युअली इन्हें भर सकते हैं और फिर इन फॉर्म्स को ऑफलाइन सबमिट कर सकते हैं. एक व्यक्ति अपनी आय और टैक्स की कटौती से सम्बंधित डिटेल्स भरकर इन फॉर्म्स को इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन भी सबमिट कर सकता है. 

जरूरी है सही ITR फॉर्म का चयन
हालांकि इनकम टैक्स विभाग के द्वारा ऑफलाइन फॉर्म रिलीज कर दिए गए हैं लेकिन बहुत से लोगों को ITR फाइल करने के लिए अपने एम्प्लॉयर से फॉर्म 16 की जरूरत है. किसी एम्प्लॉयर द्वारा फॉर्म 16 जारी करने की आखिरी तिथि 15 जून है. 1 अप्रैल 2023 से नए वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत हो चुकी है. टैक्सपेयर्स द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने इनकम टैक्स रिटर्न्स फाइल करने की आखिरी तिथि 31 जुलाई 2023 है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग लोगों, बिजनेसों, और कंपनियों के लिए कुल 7 तरह के ITR फॉर्म्स होते हैं. इनकी शुरुआत ITR 1 (सहज) से होती है, और बाकी के फॉर्म्स को ITR 2, ITR 3, ITR 4, ITR 5, ITR 6 और ITR 7 के नाम से जाना जाता है. ITR भरते हुए सही ITR फॉर्म का चयन बहुत जरूरी होता है. ITR फॉर्म का चयन एक वित्त वर्ष के दौरान आपकी आय के स्त्रोत के आधार पर किया जा सकता है. ITR 1 और ITR 4 ऐसे फॉर्म्स हैं जो बहुत ही सिंपल होते हैं और छोटे एवं मध्यमवर्गीय टैक्सपेयर्स इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ओल्ड और नई इनकम टैक्स रिजीम 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट स्पीच के दौरान कहा था 1 अप्रैल 2023 से नयी इनकम टैक्स रिजीम ही डिफाल्ट टैक्स रिजीम के रूप में काम करेगी. टैक्सपेयर्स को नई और पुरानी रिजीम में से किसी क का चयन करने का विकल्प दिया जाएगा और अगर वह चुनाव नहीं करते हैं तो उनपर नई इनकम टैक्स रिजीम के अनुसार ही टैक्स लगाया जाएगा. नई टैक्स रिजीम को 2020 के बजट में इंट्रोड्यूस किया गया था और इसे ‘सिम्पलीफायड टैक्स रिजीम’ के नाम से भी जाना जाता है. नई टैक्स रिजीम के अंतर्गत टैक्सपेयर्स को LTA (लीव ट्रेवल अलाउंस), हाउस रेंट अलाउंस, बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलने वाले अलाउंस, प्रोफेशनल टैक्स पर होने वाली कटौती, हाउसिंग लोन पर इंटरेस्ट और कुछ निश्चित इन्वेस्टमेंट्स पर मिलने वाली टैक्स माफी जैसे विकल्पों को छोड़ना होगा. 

 

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki करेगी 24,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, बढ़ेगी कारों की मैन्युफैक्चरिंग!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago