✕

होम / यूटिलिटी / Paytm इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए फायदे की खबर, मिली नई सुविधा

Paytm इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए फायदे की खबर, मिली नई सुविधा

Paytm POS डिवाइसेज उपकरणों या पेटीएम वॉलेट के माध्यम से किए गए भुगतान के लिए आकर्षक ऑफर के साथ No Cost EMI का भी ऑप्शन

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Paytm अपने ग्राहकों को एक बड़ी सुविधा देने जा रही. अब आप रिटेल आउटलेट पर स्मार्ट भुगतान के साथ-साथ पेटीएम पोस्टपेड (अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें) की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे. फिलहाल यह सुविधा सैमसंग के स्टोर्स पर उपलब्ध कराई जा रही है. इसके लिए Paytm ने पूरे भारत में सैमसंग अधिकृत स्टोरों के साथ पार्टनरशिप की है.

अब मिलेंगे कई पेमेंट ऑप्शंस
अब, आप देश में सैमसंग के किसी भी अधिकृत स्टोर से लैपटॉप, स्मार्टफोन से लेकर टेलीविजन सेट, स्मार्ट वॉच, रेफ्रिजरेटर और बहुत कुछ आसानी से खरीद सकते हैं. इसके लिए अब आप आसानी से पेटीएम यूपीआई, पेटीएम वॉलेट सहित पेटीएम द्वारा पेश किए गए कई पेमेंट ऑप्शंस जैसे पोस्टपेड और सभी प्रमुख डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड  के माध्यम से भुगतान करने में सक्षम होंगे.

Paytm Postpaid की सुविधा
सैमसंग स्टोर्स पर स्थापित POS डिवाइस के माध्यम से Paytm Postpaid या 'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें' का उपयोग कर भुगतान कर सकते हैं. यह ऑप्शन उपभोक्ताओं के लिए बेहद फायदेमंद होगा, जिससे वे बजट की चिंता किए बिना प्रोडक्ट आसानी से खरीद सकेंगे. उपभोक्ता आसानी से पेटीएम पोस्टपेड का विकल्प चुन सकते हैं, जो वित्तीय भागीदार संस्थाओं के सहयोग से पेश किया जाता है.

60,000 रुपए तक की मासिक क्रेडिट
इसके जरिए आप 60,000 रुपए तक की मासिक क्रेडिट सीमा प्राप्त कर सकते हैं. वे इस क्रेडिट का उपयोग अधिकृत स्टोर पर उत्पाद खरीदने और कम ब्याज दरों पर Easy EMI के माध्यम से चुकाने के लिए कर सकते हैं. पेटीएम पोस्टपेड के अलावा, उपभोक्ता सामान खरीदने के लिए पेटीएम के वित्तीय संस्थान भागीदारों द्वारा दिए गए 2 लाख रुपए तक के कम लागत वाले पर्सनल लोन का विकल्प भी चुन सकते हैं.

No Cost EMI की भी सुविधा
इतना ही नहीं, उपभोक्ताओं को और अधिक सुविधा देने के लिए, पेटीएम पीओएस उपकरणों के माध्यम से किए गए भुगतान के लिए आकर्षक ऑफर के साथ No Cost EMI ऑप्शन भी प्रदान करेगा. पेटीएम के सीईओ लेंडिंग एण्ड हेड पेमेंट्स भावेश गुप्ता ने कहा, "हम ऑफलाइन भुगतान बाजार में इनोवेशन करना जारी रखते हैं और हमारे पीओएस डिवाइसेज के साथ, व्यापारी उच्च ग्राहक वफादारी को चलाने में सक्षम हैं. सैमसंग स्टोर्स के साथ साझेदारी हमें स्मार्ट भुगतान की सुविधा को बड़े ग्राहक आधार तक बढ़ाने में सक्षम बनाएगी."

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago