✕

होम / यूटिलिटी / सिगरेट पीते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

सिगरेट पीते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

आपको बता दें कि अभी तक इन पैकेट्स पर 'तम्बाकू यानी दर्दनाक मौत' लिखा होता है. यह नई गाइडलाइन 1 दिसंबर, 2022 से लागू होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप सिगरेट पीते हैं या अन्य तम्बाकू उत्पाद का सेवन करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक नई गाइडलाइन जारी की है. इस नई गाइडलाइन के अनुसार, अब सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों के पैकेट पर नई फोटो के साथ नई वॉर्निंग लिखी जाएगी. अब इन उत्पादों के पैकेट पर 'तम्बाकू सेवन यानि अकाल मृत्यु' लिखना अनिवार्य होगा.

नई गाइडलाइन 1 दिसंबर से होगी लागू
आपको बता दें कि अभी तक इन पैकेट्स पर 'तम्बाकू यानी दर्दनाक मौत' लिखा होता है. यह नई गाइडलाइन 1 दिसंबर, 2022 से लागू होगी. यानी, 1 दिसंबर से सिगरेट और अन्य तम्बाकू के सभी पैकेट्स पर नई चेतावनी 'तम्बाकू सेवन यानि अकाल मृत्यु' लिखी आएगी. 2008 के नियम में संशोधन करते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आदेश जारी किया कि नई चेतावनी संदेश के साथ-साथ पैकेट के पिछले हिस्से में काले बैकग्राउंड पर सफेद अक्षरों में यह भी लिखना होगा, 'आज ही छोड़ें, कॉल करें 1800-11-2356'.

कड़ी कार्रवाई की जाएगी
सरकार की नई गाइडलाइन सभी के लिए पालन करना अनिवार्य है. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि समय-समय पर सरकार लोगों को तम्बाकू के दुष्परिणाम के बारे में बताती रहती है. इसे लेकर कई वैधानिक चेतावनी जारी की जाती है. सिनेमाघरों में भी फिल्म शुरू होने से पहले तम्बाकू के खतरनाक असर के बारे में बताया जाता है.

हर साल 80 लाख लोगों की मौत
WHO के आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में हर साल 80 लाख से ज्यादा लोगों की तम्बाकू के सेवन से मौत हो जाती है. तम्बाकू के सेवन के कारण ये लोग किसी न किसी जानलेवा बीमारी की चपेट में आ जाते हैं. इनमें से 70 लाख लोग वे हैं, जो तम्बाकू का सेवन करते हैं और 10 लाख लोग वे हैं, जो तम्बाकू का सेवन तो नहीं करते, लेकिन उनके आस-पास रहते हैं.

VIDEO: इन्वर्टर या नॉन-इन्वर्टर: कौन-सा AC है बेस्ट?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago