✕

होम / यूटिलिटी / क्या आप भी भरते हैं लोन पर EMI, जल्द मिलने वाली है आपको यह बुरी खबर

क्या आप भी भरते हैं लोन पर EMI, जल्द मिलने वाली है आपको यह बुरी खबर

इससे लोन की ईएमआई चुकाने वालों के लिए और नया लोन लेना महंगा हो गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही रेपो रेट में बढ़ोतरी की तो फिर इसकी सबसे बड़ी मार लोन लेने वालों पर पड़ी थी, क्योंकि इस फैसले के तुरंत बाद बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा कर दिया था. इससे लोन की ईएमआई चुकाने वालों के लिए और नया लोन लेना महंगा हो गया था.

महंगाई दर अभी भी 7 फीसदी से ऊपर

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जून के महीने में महंगाई दर 7 फीसदी से ऊपर रही है. ऐसे में फिलहाल बैंक भी अपनी ब्याज दरों में किसी प्रकार की कटौती नहीं करेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी आशंका जताई है कि फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई से राहत मिलनी मुश्किल है.

अक्टूबर से शुरू हो जाता है फेस्टिव सीजन

हर साल नवरात्रों की शुरुआत के साथ ही भारत में फेस्टिव सीजन की शुरू हो जाता है.इस दौरान ही सबसे ज्यादा बिक्री होती है. हालांकि अभी महंगाई की दर लगातार छह महीने से उच्च स्तर पर बनी हुई है. लेकिन अब आरबीआई कह रहा है कि फेस्टिव सीजन की शुरुआत पर महंगाई दर कम हो जाएगी, जिससे आरबीआई रेपो रेट की यथास्थिति या फिर इसे थोड़ा कम या ज्यादा करने पर विचार करेगा.

ईएमआई या तो रहेगी स्थिर या फिर होगी बढ़ोतरी

तो अक्टूबर तक लोगों को बढ़ी हुई ईएमआई से राहत मिलना मुश्किल लग रहा है. हालांकि हो सकता है महंगाई दर में कमी होने से यह राहत मिल सके क्योंकि फिलहाल यूपी और बिहार को छोड़कर पूरे देश में मानसून भी अच्छा खासा सक्रिय है, जिससे खरीफ की फसल अच्छी होने की संभावना है. ऐसे में अगर फसल अच्छी होती है तो फिर महंगाई का यह चल रहा दौर भी खत्म हो जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

54 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago