✕

होम / यूटिलिटी / ताजमहल देखने का है प्लान, तो जरूर पढ़ें इसे वरना हो जाएंगे परेशान

ताजमहल देखने का है प्लान, तो जरूर पढ़ें इसे वरना हो जाएंगे परेशान

इस दौरान ताजमहल आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. यदि कोई पर्यटक ताजमहल से सूर्योदय देखना चाहता है तो उसे 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: यदि आप ताजमहल का दीदार करने जा रहे हैं तो ये यह खबर जरूर पढ़ लें, क्योंकि 30 सितंबर तक ताजमहल-फतेहाबाद रोड एक निश्चित समय के लिए बंद रहेगा. यह नियम शनिवार रात से ही लागू हो चुका है.

ताजमहल के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा
नए अपडेट के अनुसार, ताज व्यू से बसई चौकी तक रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक यातायात नहीं होगा. इस दौरान ताजमहल आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. यदि कोई पर्यटक ताजमहल से सूर्योदय देखना चाहता है तो उसे 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा. हालांकि VIP लोगों के लिए यह रास्ता बंद नहीं रहेगा. आपको बता दें कि भारी संख्या में पर्यटक सूर्योदय देखने के लिए ताजमहल जाते हैं.

मेट्रो कॉरिडोर का काम चल रहा
ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि फतेहाबाद रोड पर मेट्रो कॉरिडोर का काम चल रहा है. यहां पर 3 एलिवेटेड स्टेशन बन रहे हैं. बसई मेट्रो स्टेशन से ताज व्यू स्थित फतेहाबाद रोड स्टेशन के बीच ट्रेनों की मदद से भारी गडर रखे जाएंगे. इस वजह से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 30 सितंबर तक के लिए रूट डायवर्जन किया है. यातायात पुलिस ने डायवर्जन की अनुमति दे दी है. अगले 15 दिनों तक फतेहाबाद रोड पर वाहनों का आवागमन रात के समय पूरी तरह से बंद रहेगा.

VIP आवागमन के लिए रहेगी झूट
आगरा मेट्रो के निर्देशक अरविंद राय के अनुसार, कार्य के दौरान रात में निजी यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो नए डायवर्जन में राहगीरों का सहयोग करेगी. एसपी यातायात के अनुसार वीआईपी और किसी भी तरीके की इमरजेंसी से संबंधित लोगों को इस रूट से जाने की अनुमति दी जाएगी.

फतेहाबाद रोड पर ही ज्यादातर होटल
ताजनगरी के ज्यादातर होटल फतेहाबाद रोड पर ही स्थित है. अब देखना यह है कि उन पर्यटकों को ताजमहल तक जाने में किस-किस परेशानी का सामना करना पड़ेगा और होटल्स की तरफ से उन्हें क्या सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी.

VIDEO : कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago