✕

होम / यूटिलिटी / सिंगल पॉलिसी में करा सकेंगे कई वाहनों का इंश्योरेंस, किमी के हिसाब से भी हो सकेगा बीमा

सिंगल पॉलिसी में करा सकेंगे कई वाहनों का इंश्योरेंस, किमी के हिसाब से भी हो सकेगा बीमा

ग्राहक साल भर में औसतन जितना किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं, उसके हिसाब से भी बीमा कराया जा सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अगर आपके पास कई सारी गाड़ियां है, जिसमें कार और बाइक शामिल हैं तो उनका एक ही पॉलिसी में इंश्योरेंस करा सकेंगे. इतना ही नहीं, ग्राहक साल भर में औसतन जितना किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं, उसके हिसाब से भी बीमा कराया जा सकेगा. पहले केवल गाड़ी की आईडीवी (इंश्योर्ड डिक्लेयर वैल्यू) और नो क्लेम बोनस के हिसाब से बीमा मिलता था.

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने देश भर के ग्राहकों की सुविधा के लिए तीन नए तरह के प्लान पेश किए हैं, जो कि बीमा नियामक IRDAI द्वारा हाल ही में की गई घोषणा के अनुरूप है. ये प्लान हैं फ्लोटर बीमा पॉलिसी, Telematics add-ons के तहत Pay-As-You-Use (PAYU) प्लान और Pay-How-You-Use (PHYU) जिनसे ग्राहकों को बहुत फायदा होने की उम्मीद है.  

फ्लोटर बीमा पॉलिसी में मिलेंगे ये लाभ

फ्लोटर मोटर बीमा योजना के तहत एक ही पॉलिसी में आपको अपने सभी वाहनों के लिए कवर मिलेगा. इसके साथ ही इसमें पुराने वाहनों को रिन्यु कराने पर क्लेम न लेने पर 50 फीसदी नो क्लेम बोनस का भी लाभ दिया जाएगा.  मोटर फ्लोटर पेशकश का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को कम प्रीमियम पर मोटर फ्लोटर इंश्योरेंस के तहत कई वाहनों के लिए बीमा कवर मिलेगा. इस योजना के जरिए ग्राहकों को अपने हर वाहन के लिए अलग अलग बीमा करवाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी. पॉलिसी अवधि के दौरान किसी भी समय किसी नए वाहन को इसमें जोड़ सकते हैं या हटा सकते हैं.

ले सकते हैं ये ऐड ऑन

टेलीमैटिक्स ऐड-ऑन के जरिए बेस मोटर उत्पाद को 'एसेट कम यूसेज' आधारित उत्पाद में परिवर्तित कर सकते हैं जिसमें बेस मोटर वाहन के बीमा के लिए लिया जाने वाला प्रीमियम आंशिक रूप से उपयोग पर निर्भर करेगा.  ग्राहक इस ऐड-ऑन के तहत नीचे दी गई योजनाओं का विकल्प चुन सकते हैं:

पे-एज़-यू-यूज़ (PAYU) स्कीम: 
ग्राहकों को उपयोग के आधार पर विभिन्न किलोमीटर योजनाओं में से पॉलिसी चुनने की सुविधा प्रदान की जाएगी. इसलिए पॉलिसी के लिए प्रीमियम केवल उस सीमा तक सीमित होगा जिस सीमा तक वाहन का उपयोग किया जाता है या ग्राहक द्वारा उपयोग किए जाने का अनुमान लगाया जाएगा.

पे-हाउ-यू-यूज (पीएचयूयू) प्लान: 
इस प्लान के तहत, ड्राइविंग बिहेवियर स्कोर के अनुसार चार्ज किया गया प्रीमियम बदल जाएगा. अच्छा ड्राइविंग व्यवहार वाला ग्राहक पॉलिसी के मूल प्रीमियम पर आकर्षक छूट प्राप्त कर सकता है.

ग्राहकों की परेशानी होगी कम

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के कार्यकारी निदेशक संजीव मंत्री ने इस पॉलिसी के लॉन्च पर कहा कि किसी को भी अपने कई वाहनों के लिए कई पॉलिसी को बनाए रखना कठिन काम रहा है. कंपनी के इस नए लॉन्च के साथ ही ग्राहक अब एक एकल पॉलिसी बनाए रख सकते हैं जो उनके सभी वाहनों को एक समान कवरेज प्रदान करेगी. 

VIDEO: आशीष चौहान के लिए NSE की राह आसान नहीं, उनके सामने हैं ये 5 चुनौतियां

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

51 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago