✕

होम / यूटिलिटी / आप भी खोलना चाहते हैं होम स्टे? जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा

आप भी खोलना चाहते हैं होम स्टे? जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा

फॉर्म भरकर जब आप जमा कर देते हैं तब पर्यटन विभाग की एक टीम द्वारा उस घर का निरीक्षण किया जाता है, जिसे आप होम स्टे बनाना चाहते हैं.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: भारत में इन दिनों होम स्टे की डिमांड तेजी से बढ़ी है. यहां तक कि कई विदेशी टूरिस्ट्स भी बड़े-बड़े होटलों को छोड़कर होम स्टे में ही रहना पसंद कर रहे हैं. इसके पीछे का मेन कारण यह है कि विदेशी पर्यटक भारत की संस्कृति का बहुत सम्मान करते हैं और इसे बहुत अच्छे से समझना चाहते हैं.

क्या नियम है होम स्टे को खोलने के?
यदि आप किसी टूरिस्ट प्लेस पर रहते हैं तो आप भी आसानी से होम स्टे खोल सकते हैं और एक हैंडसम अमाउंट भी कमा सकते हैं. हम आपको बता दें कि होम स्टे खोलने की बहुत ही आसान प्रक्रिया है. इसके लिए पर्यटन विभाग के कार्यालय पर जाकर एक फॉर्म लेना पड़ता है जिसकी फीस सिर्फ 50 रुपये है. उसमें आपको ये बताना पड़ता है कि आप कितने रूम का होम स्टे खोलने जा रहे हैं.

होम स्टे में एक फैमिली का रहना अनिवार्य है
फॉर्म भरकर जब आप जमा कर देते हैं तब पर्यटन विभाग की एक टीम द्वारा उस घर का निरीक्षण किया जाता है, जिसे आप होम स्टे बनाना चाहते हैं. अधिकारी उस घर में यह देखते हैं कि जिस होम स्टे के लिए लाइसेंस दिया जाना है, उसमें पहले से कोई फैमिली रह रही है या नहीं. अगर कोई फैमिली नहीं रह रही है तो उसको होम स्टे का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता. क्योंकि यह गैरकानूनी है. यानी किसी भी होम स्टे के लिए यह सबसे जरूरी नियम है कि उसमें एक फैमिली रह रही हो.

होम स्टे ओर होटल में क्या फर्क है?
होम स्टे और होटल में सबसे बड़ा फर्क तो नाम से ही स्पष्ट है. होम स्टे में जितनी भी फैसिलिटी होती है, वह घर जैसी होती है. पर्यटक को ऐसा महसूस नहीं होता है कि वह किसी होटल में रुका है. अगर पर्यटक चाहे तो उस घर के स्वामी के साथ भोजन भी कर सकता है. साथ में बैठकर इंडियन कल्चर के बारे में नॉलेज भी ले सकता है.

होटल की अगर हम बात करें तो दुनिया भर में चाहे जितने भी होटल हैं, सभी में कमोबेस एक जैसी ही सुविधा होती है. वहां सेपरेशन बहुत ज्यादा होता है. वहां आपको प्रोफेशनलिज्म ज्यादा नजर आएगा. यानी काम से काम रखने वाले लोग ही आपको मिलेंगे. हां, आपकी सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है, जिसके बदले में आपसे मोटी रकम भी ली जाती है. यदि आप होम स्टे में हैं तो आसानी से किचन में भी जा सकते हैं, पर किसी होटल में आपको किचन में एंट्री नहीं मिलेगी. 

कितना किराया होता है एक रात का होम स्टे में रुकने का
अगर हम बात करें होम स्टे में एक रात रुकने का तो इसका किराया 1000 से 2000 के बीच होता है, जिसमें पर्यटक को भोजन के साथ-साथ नास्ता भी मिलता है. आगरा के संस्कृति होम स्टे के स्वामी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उनका जो होम स्टे है, वह 4 कमरों का है और हर कमरे का नाम उन्होंने भारत की संस्कृति के आधार पर रखा है. जैसे- लोटस, श़क, त्रिशूल, आदि. उन्होंने बताया कि होम स्टे खोलने का उनका मुख्य कारण विदेशी पर्यटकों को भारत की संस्कृति से रूबरू करवाना है तथा उनको यह महसूस करवाना है कि पर्यटक एक भगवान का रूप होता है.

भारत सरकार ने काफी आसान कर दी प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि होम स्टे खोलने के लिए भारत सरकार ने सभी प्रकार की सुविधाओं को आसान कर दिया गया है. पहले जहां पर एक से तीन रूम का होम स्टे हुआ करते थे, वही अब इसकी संख्या बढ़ाकर 6  कर दी गई है तथा किसी भी होम स्टे को चलाने के लिए किसी भी प्रकार के बिजली के कमर्शियल मीटर की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके अलावा होम स्टे में किसी भी प्रकार का अलग से कोई टैक्स नहीं लिया जाता है.

कैसे करे प्रमोशन होम स्टे का
होम स्टे का प्रमोशन करना पहले के मुकाबले अब बहुत आसान हो गया है. डिजिटल दुनिया में कोई भी ऐसी चीज नहीं जिसका प्रमोशन करने में असुविधा का सामना करना पड़े. किसी भी वेबसाइट द्वार इसका प्रमोशन आसानी से किया जा सकता है. किसी ट्रैवल साइट से भी जुड़कर इसका प्रमोशन कर सकते हैं. होम स्टे के मालिक किसी ट्रैवल कंपनी से हाथ मिलाकर भी प्रमोशन कर सकते हैं.

VIDEO : Truecaller App में आए गजब के फीचर्स


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago