✕

होम / यूटिलिटी / हाल ही में बदली है नौकरी? इस तरह भरें अपना ITR फॉर्म!

हाल ही में बदली है नौकरी? इस तरह भरें अपना ITR फॉर्म!

जब आप ITR फाइल कर रहे हों तो आपको दोनों ही फॉर्म्स में बतायी गई सैलरी को जोड़कर कुल सैलरी बतानी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में वित्त वर्ष की शुरुआत अप्रैल से होती है और यह अगले साल के मार्च तक चलता है. मान लीजिये की आपने वित्त वर्ष 23 के दौरान 6 महीने एक अलग कंपनी में काम किया और अगले 6 महीने आपने एक अलग कंपनी में काम किया. ऐसे मामले में आपको दोनों ही कंपनियों से फॉर्म 16 प्रदान किया जाता है. लेकिन सवाल ये है कि अगर आपने नौकरी बदली हो तो आप ITR यानी इनकम टैक्स रिटर्न कैसे फाइल करेंगे? खासकर तब जब आपके पास 2 या 2 से ज्यादा फॉर्म 16 उपलब्ध हों. 

फॉर्म 12B है बहुत जरूरी
जब भी बात ITR फाइल करने की आती है तो फॉर्म 16 ही सबसे जरूरी कागजात माना जाता है. फॉर्म 16 एक तरह टैक्स सर्टिफिकेट होता है जिसे TDS सर्टिफिकेट के तौर पर भी जाना जाता है और यह कंपनी द्वारा आपको उपलब्ध करवाया जाता है. इसमें सैलरी से प्राप्त होने वाली कमाई, टैक्स की छूट, कटौती और TDS की कटौती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई होती है. अगर आप वित्त वर्ष के दौरान अपनी नौकरी बदलते हैं तो आपको सबसे पहले अपनी नई कंपनी में फॉर्म 12B जमा करवाना चाहिए जिसमें पिछली कंपनी से प्राप्त होने वाली सैलरी, HRA, और सेक्शन 80C या फिर 80D के तहत प्राप्त होने वाली टैक्स माफी के बारे में जानकारी दी गई होती है. इतना ही नहीं, इस फॉर्म में TDS की कटौती के बारे में भी जानकारी दी गई होती है.

इस तरह से फाइल करें ITR
मान लीजिये आपने वित्त वर्ष 23 के दौरान नौकरी बदली है तो इस मामले में आपको नई और पुरानी दोनों ही कंपनियों से फॉर्म 16 मिलेगा. इसलिए जब आप ITR फाइल कर रहे हों तो आपको दोनों ही फॉर्म्स में बतायी गई सैलरी को जोड़कर कुल सैलरी बतानी होगी. इसी तरह आपको HRA (House Rent Allowance), LTA (Leave Travel Allowance), और अन्य सभी अलाउंस को भी जोड़कर उनकी कुल जानकारी देनी होगी. सैलरी के अलावा अगर आपको सेविंग्स अकाउंट, FD (Fixed Deposit), या अन्य किसी स्त्रोत से भी कमाई होती है तो वो भी आपको ‘अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली सैलरी’ की श्रेणी में दिखाना होगा. उसके बाद इसे आपकी कुल कमाई में जोड़ा जाएगा.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
इनकम टैक्स फाइल करने का समय आ चुका है और लोगों को उनकी कंपनियों से फॉर्म-16 मिलने भी शुरू हो चुके हैं. ITR फाइलिंग के दौरान किसी प्रकार की समस्या से बचने के लिए आप अपनी पिछली कंपनी से फॉर्म-16 जरूर ले लें और उसे नई कंपनी में जमा कर दें. अगर आपको पिछली कंपनी द्वारा फॉर्म 16 नहीं दिया गया है तो अपनी कंपनी के फाइनेंस विभाग से अनुरोध कर यह जरूर ले लें. ज्यादातर कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को 15 जून तक फॉर्म-16 उपलब्ध करवा दिया जाता है. अगर आपको ITR की फाइलिंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी हो तो आप एक टैक्स कंसलटेंट या फिर CA यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद ले सकते हैं.
 

यह भी पढ़ें: चुनावी मौसम में क्या घटने वाले हैं Petrol-Diesel के दाम? सामने आया ये बयान

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

2 minutes ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

2 hours ago