✕

होम / यूटिलिटी / OMG! रेलवे में इतने लाख पोस्ट खाली हैं! सरकार ने खुद किया खुलासा

OMG! रेलवे में इतने लाख पोस्ट खाली हैं! सरकार ने खुद किया खुलासा

वैष्णव द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर 2021 तक भारतीय रेल में क्षेत्रवार रिक्त पदों की कुल संख्या 2,87,985 थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि वर्ष 2021 के अंत तक भारतीय रेल में 2.87 लाख से अधिक पद खाली थे, जबकि जून 2022 में यह संख्या बढ़कर 2.97 लाख से अधिक हो गई. सरकार ने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान रेलवे में किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है. सरकार के मुताबिक पिछले तीन सालों में 548 राजपत्रित सहित कुल 1,48,220 पदों को भरा गया है.

राज्यसभा में दिया जवाब
भारतीय रेल में क्षेत्रवार और मंडल वार राजपत्रित और गैर-राजपत्रित पदों की रिक्त संख्या के बारे में राज्यसभा में एक सवाल के सवाल के जरिए मांगी गई जानकारी के लिखित जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह आंकड़े दिए. वैष्णव द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर 2021 तक भारतीय रेल में क्षेत्रवार रिक्त पदों की कुल संख्या 2,87,985 थी, जिनमें 1,880 पद राजपत्रित थे और 2,86,105 पद गैर-राजपत्रित थे.

रेलमंत्री ने क्या कहा
उन्होंने बताया, "30 जून 2022 तक की स्थिति के अनुसार रिक्त राजपत्रित पदों की संख्या 1,916 और रिक्त गैर-राजपत्रित पदों की संख्या 2,95,684 है." इस प्रकार जून 2022 तक कुल रिक्त पदों की संख्या 2,97,600 है. बीते तीन महीनों में रेलवे में समाप्त किए गए पदों का ब्योरा मांगे जाने पर रेल मंत्री ने कहा, "पिछले तीन महीनों के दौरान रेलवे में किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है."

क्या कहते हैं आंकड़े
वर्ष 2019, 2020 और 2021 के दौरान और वर्ष 2022 में अब तक रेलवे में भरे गए रिक्त पदों की संख्या से जुड़े एक सवाल के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 548 राजपत्रित पदों को भरा गया जबकि 1,47,672 गैर-राजपत्रित पदों को भरा गया. आंकड़ों के मुताबिक 2019-20 में 479 और 2020-21 में 69 राजपत्रित रिक्तियों को भरा गया. सरकार ने बताया कि इस श्रेणी में 2021-22 के अंतिम परिणाम प्रतीक्षित हैं.

76,456 गैर-राजपत्रित रिक्तियों को भरा गया
इसके मुताबिक 2019 से 2022 के बीच कुल 76,456 गैर-राजपत्रित रिक्तियों को भरा गया जबकि इसी अवधि में लेवल-1 यानी पूववर्ती "घ" समूह में कुल 60,693 पदों को भरा गया. केंद्रीय मंत्री के अनुसार 2019-2021 की अवधि में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) के 10,523 पदों को भरा गया. इनमें से 93 पद 2020-21 में भरे गए थे.

VIDEO: Amazon के बाद अब Walmart में भी छंटनी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago