✕

होम / यूटिलिटी / ऑनलाइन फ्रॉड से बचने में कैसे कारगर है साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी, यहां पढ़ें

ऑनलाइन फ्रॉड से बचने में कैसे कारगर है साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी, यहां पढ़ें

कोरोना महामारी के दौरान डिजिटल लेनदेन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसी के साथ साइबर फ्रॉड के मामलो में भी गज़ब का उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आजकल अधिकांश काम ऑनलाइन होते हैं. फिर चाहे बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर करना हो या शॉपिंग. ये जितना सुविधाजनक है इसके उतने ही खतरे हैं. ऑनलाइन धोखाधड़ी यानी साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. धोखेबाज आपकी आइडेंटिटी चुरा सकते हैं, आपको वित्तीय नुकसान पहुंचा सकते हैं. नैसकॉम की डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSCI) की रिपोर्ट बताती है कि भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश है जहां 2016 और 2018 के बीच सबसे ज़्यादा साइबर हमले हुए थे. समय के साथ ये खतरा और बढ़ रहा है. 

मिलती है सुरक्षा की गारंटी
अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस नुकसान से बचा कैसे जाए? इसका जवाब है- साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर और सावधान रहकर. साइबर इंश्योरेंस ऐसे नुकसान से बचने के लिए एक प्रकार का सुरक्षा कवर है. यह आपको कई प्रकार के नुकसान से सुरक्षा की गारंटी देता है. उदाहरण के लिए, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी का जोखिम हो या मालवेयर अटैक के चलते आपके महत्वपूर्ण डेटा के दुरुपयोग की संभावना.

अपना रहे नए-नए तरीके 
कोरोना महामारी के दौरान डिजिटल लेनदेन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसी के साथ साइबर फ्रॉड के मामलो में भी गज़ब का उछाल देखने को मिला है. वैसे, तो इससे पहले से ही ऑनलाइन ठगी होती आ रही है, मगर कोरोना के दौरान इसमें काफी तेजी देखी गई. अब साइबर क्राइम करने वाले पैसे ऐंठने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं. फ्री रिचार्ज से लेकर कई तरह के लुभावने ऑफर दिए जाते हैं या फिर कार्रवाई का डर दिखाकर लोगों को उनकी बता मानने के लिए विवश किया जाता है. इसलिए इंश्योरेंस बेहद ज़रूरी हो गया है. 

कैसे होती है ठगी?
ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले कई तरह से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं. फिशिंग हमला: फिशिंग वह प्रक्रिया है जिसमें अपराधी उपयोगकर्त्ता की संवेदनशील जानकारी जैसे कि बैंक खाता विवरण आदि चुराता है. स्पूफिंग हमला: स्पूफिंग में हमलावर अपनी असल पहचान को छिपाकर खुद को एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में प्रस्तुत करते हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो वह वैध उपयोगकर्ता की पहचान का उपयोग करने की कोशिश करके किसी को अपने जाल में फंसाता है. स्पाइवेयर: स्पाइवेयर एक प्रकार का मैलवेयर है, जो कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट जैसी डिज़िटल डिवाइस से गुप्त एवं निजी जानकारियां चुराता है. साथ ही यह बैंक डिटेल्स, सोशल मीडिया से लेकर टेक्स्ट मैसेज जैसी गतिविधियों पर नजर रखता है. सिम स्वैप: इसमें मूल सिम का एक क्लोन बनाया जाता है फिर डुप्लिकेट सिम का इस्तेमाल यूजर के ऑनलाइन बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जा सकता है. 

क्या कवर करती है पॉलिसी
साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. इसमें फंड्स थेफ्ट कवर, आइडेंटिटी थेफ्ट कवर, सोशल मीडिया कवर, साइबर स्टॉकिंग, मालवेयर कवर, फिशिंग कवर, डेटा ब्रीच और प्राइवेसी ब्रीच कवर शामिल होते हैं. 

कहां से ले सकते हैं पॉलिसी?  
Bajaj allianz और HDFC बैंक जैसे वित्तीय संस्थान साइबर बीमा पॉलिसी की सुविधा देते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, Bajaj Allianz 1 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक होने वाले नुकसान के लिए अलग-अलग तरह की बीमा सुविधाएं प्रदान करता है. यह बीमा पॉलिसी आप ऑनलाइन या एजेंट के माध्यम से खरीद सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago