✕

होम / यूटिलिटी / HDFC ने दिया बड़ा झटका, होम लोन की ईएमआई पर पड़ेगा असर

HDFC ने दिया बड़ा झटका, होम लोन की ईएमआई पर पड़ेगा असर

कंपनी ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का शनिवार देर शाम ऐलान किया था. इससे ग्राहकों की होम लोन की ईएमआई पर असर पड़ने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश की सबसे हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी (HDFC) ने आरबीआई की बैठक से पहले अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है. कंपनी ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का शनिवार देर शाम ऐलान किया था. इससे ग्राहकों की होम लोन की ईएमआई पर असर पड़ने की संभावना है. गौरतलब है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक अगले हफ्ते प्रस्तावित है. 

इतनी बढ़ गई ब्याज दरें

एचडीएफसी ने शनिवार को अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में इजाफा किया है. एचडीएफसी ने आरपीएलआर में 0.25 फीसदी का इजाफा गया है. नई दरें एक अगस्त से प्रभावी हो जाएंगी. आरपीएलआर वह दर है, जिस पर एचडीएफसी की होम लोन की दरें बेंचमार्क होती हैं.

हर माह हो रही है बढ़ोतरी

कंपनी हर माह अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रही है. इससे पहले 1 व 9 जून को कंपनी ने ब्याज दरों में क्रमशः 5 व 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. एचडीएफसी ने कहा, “एचडीएफसी ने हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट बढ़ा दी है. यह वह दर है जिस पर एडजस्टेबल रेट होम लोन (ARHL) बेंचमार्क होती हैं. दर में 25 आधार अंक अर्थात 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें 1 अगस्त, 2022 से प्रभावी हो जाएंगी.”

आरबीआई बढ़ा सकता है ब्याज दरें

एचडीएफसी ने ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक से कुछ दिन पहले की है. केंद्रीय बैंक की इस एमपीसी की बैठक में महंगाई को रोकने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं. अगले सप्ताह होने वाली इस समीक्षा बैठक में आरबीआई के दर निर्धारण पैनल द्वारा प्रमुख रेपो दर में 0.35 से 0.50% की बढ़ोतरी की जा सकती है. एमपीसी ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए मई और जून में लगातार दो चरणों में दरों में 0.90% की वृद्धि की है, जिससे रेपो दर 4.90% हो गई है.

एक साल के डिपॉजिट के लिए एचडीएफसी बैंक में एफडी की ब्याज दर 5.35 फीसदी है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए दर 5.85 फीसदी है. 50 लाख रुपये से कम के ईओडी बैलेंस के लिए एचडीएफसी बैंक के बचत खाते की ब्याज दर 3 फीसदी है.

VIDEO: बाइक में कम पेट्रोल और शख्स का कट गया चालान, क्या ऐसा हो सकता है? जानिए क्या कहता है नियम

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

55 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

47 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago