✕

होम / यूटिलिटी / सरकार ने बनाया ये नया प्लान, इससे सुधर जाएंगे राज्यों के हाइवे

सरकार ने बनाया ये नया प्लान, इससे सुधर जाएंगे राज्यों के हाइवे

आने वाले दिनों में राज्यों के हाईवे पर भी आपको गाड़ियां फर्राटे भरती हुई नजर आएंगी. केन्‍द्र की योजना है कि वो राज्‍यों के प्रमुख हाइवे को टेक ओवर कर उन्‍हें 4 या 6 लेन का बनाकर टोल की वसूली की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्द्र सरकार ने राज्यों के हाईवे को सुधारने के लिए एक नया प्ला‍न बनाया है. अगर सरकार का ये प्ला‍न कामयाब हुआ तो आने वाले दिनों में राज्यों के हाईवे पर भी आपको गाड़ियां फर्राटे भरती हुई नजर आएंगी. केन्‍द्र सरकार की योजना है कि वो राज्‍यों के प्रमुख हाइवे को टेक ओवर कर उनका निर्माण करेगी और उसके बाद उन्‍हें फोर या सिक्‍स लेन का बनाकर उनसे टोल की वसूली की जाएगी. अभी इस प्रस्‍ताव पर सरकार विचार कर रही है. यही नहीं सरकार इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के निर्माण के लिए अलग-अलग तरह के फाइनेंशियल मॉडल पर भी काम कर रही है, जिसमें पीपीपी मॉडल भी शामिल है.

25 साल के लिए टेक ओवर करने की है योजना

केन्‍द्र सरकार की इस योजना के अनुसार वो आने वाले समय में राज्‍यों से उन हाइवे को टेक ओवर कर लेगी जिन पर बड़ी संख्‍या में गाडि़यों का आना-जाना होता है. सरकार आवश्‍यकता अनुसार इन्‍हें टू लेन से फोर लेन का बनाकर उसके बाद इससे अगले 12-13 साल तक टोल की वसूली कर अपने लगाए पैसे को वसूलेगी. इससे राज्‍यों के प्रमुख हाइवे भी बेहतर हो जाएंगे और लोगों को ज्‍यादा सुविधा भी मिल सकेगी.

पैसे की कमी के कारण नहीं बन पाते हाइवे

मौजूदा समय में कई स्‍टेट हाइवे की स्थिति बहुत खराब है. राज्‍य सरकारों के पास उस खराब हाइवे को ठीक करने के लिए पैसे की कमी होती है. ऐसे में अगर सड़क परिवहन मंत्रालय का ये प्रपोजल राज्‍यों को पसंद आता है तो कई स्‍टेट हाइवे के दिन आने वाले समय में सुधर सकते हैं. पैसा न होने की स्थिति में राज्‍य सरकार केन्‍द्र से ही उनके निर्माण के लिए मदद मांगती है.

अलग-अलग फाइनेंशियल मोड का भी विचार

सड़क परिवहन मंत्रालय इस बात पर भी विचार कर रहा है कि आने वाले समय में सड़कों से लेकर दूसरे तरह से इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के निर्माण के लिए फाइनेंस के अलग-अलग तरीकों पर विचार किया जाए.जिसमें पीपीपी जैसे मॉडल शामिल हैं. सरकार इंडस्‍ट्री से अलग अलग फाइनेंशियल मोड पर भी विचार करने की बात कर रहीहै, जिससे भविष्‍य की परियोजनाओं के लिए पैसे की कमी न हो.

 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago