✕

होम / यूटिलिटी / शादी के लिए भी इतने लाख देती है सरकार, जानें क्या है योजना और कैसे उठाएं लाभ

शादी के लिए भी इतने लाख देती है सरकार, जानें क्या है योजना और कैसे उठाएं लाभ

मनमोहन सिंह सरकार के दौरान शुरू की गई योजना अब भी जारी है और इंटरकास्ट मैरिज वाले कुछ शर्तों के साथ इसका लाभ उठा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अंतरजातिय विवाह यानी कि इंटरकास्ट मैरिज आजकल आम बात है. हर 10 में से 2-3 लोग आपको ऐसे मिल जाएंगे, जिन्होंने दूसरी जाति में शादी की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केंद्र सरकार इंटरकास्ट मैरिज पर सहायता राशि के तौर पर 2.5 लाख रुपए देती है? दरअसल, समाज से भेदभाव खत्म करने के लिए कुछ साल पहले इस योजना की शुरुआत की गई थी, लेकिन अब भी कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है.  

मनमोहन सरकार ने शुरू की थी योजना
सरकार ने समाज से भेदभाव खत्म और अंतरजातिय विवाह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2013 में इस योजना की शुरुआत की थी. उस वक्त केंद्र में रही मनमोहन सिंह की सरकार ने योजना का नाम 'डॉ. अंबेडकर स्कीम फॉर सोशल इंटीग्रेशन थ्रू इंटरकास्ट मैरिज' रखा था. तब से लेकर अबतक यह योजना चली आ रही है. ऐसे में यदि आपने इंटरकास्ट मैरिज की है, तो आप भी इस योजना के अंतर्गत आते हैं. 

लाभ उठाने के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त  
हालांकि, इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको एक शर्त पूरी करनी होगी. शर्त यह है कि वर या वधु में से किसी एक का दलित समुदाय से होना चाहिए. कहने का मतलब है कि यदि आप सामान्य कैटेगरी से आते हैं और दलित समुदाय की लड़की से शादी करते हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठाने के पात्र बन जाते हैं. इसके अलावा भी कुछ बातें हैं, जिन पर अमल किया जाना जरूरी है.  

इन बातों का ख्याल रखना है जरूरी
पहली शर्त यानी कि किसी एक का दलित समुदाय से होना, पूरी करने के बाद आपको कुछ अन्य बातों का भी ख्याल रखना होगा. आपकी शादी हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत रजिस्टर्ड होनी चाहिए. यह आपकी पहली शादी हो. अगर आपकी ये दूसरी शादी है, तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे. अगर आपको केंद्र सरकार या राज्य सरकार की किसी दूसरे योजना के तहत शादी के लिए कोई सहायता राशि मिली है, तो आपको उस बारे में सूचित करना होगा. वो राशि आपके 2.5 लाख रुपए में से काट ली जाएगी.

आवेदन के साथ लगाने होंगे ये दस्तावेज 
अब यह भी जान लेते हैं कि स्कीम का बेनिफिट लेने के लिया कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए. दलित समुदाय का जाति प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, नवदंपति की पहली शादी है इसे साबित करने के लिए एक जरूरी दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र, संयुक्त बैंक खाते का विवरण आपको आवेदन के साथ संलग्न करना होगा. आवेदन स्वीकृत होने के बाद दंपत्ति के खाते में 1.5 लाख रुपए तुरंत ट्रांसफर कर दिए जाते हैं. जबकि बाकी के 1 लाख रुपए की FD कर दी जाती है. इसके आवेदन के लिए आप अपने स्थानीय विधायक-सांसद से संपर्क कर सकते हैं या राज्य सरकार-जिला प्रशासन को सीधे सौंप सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

6 hours ago