✕

होम / यूटिलिटी / केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर हुआ ये फैसला

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर हुआ ये फैसला

वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि महंगाई को ध्यान में रखते हुए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने के लिए कई कदम उठाती है. जिसमें हर छह महीने पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी शामिल है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सरकार ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन की कोई योजना नहीं है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि केवल महंगाई भत्ता बदलेगा. सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों को झटका लगा है. 

संसद में सरकार का जवाब

वित्त राज्य मंत्री ने संसद को एक लिखित जवाब में कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर किसी भी तरह का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. दरअसल वित्त मंत्री से लोकसभा में ये सवाल पूछा गया था कि क्या केंद्र सरकार के सामने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का प्रस्ताव है जिससे उसकी सिफारिशों को एक जनवरी 2026 से लागू किया जा सके. 

वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि महंगाई को ध्यान में रखते हुए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने के लिए कई कदम उठाती है. जिसमें हर छह महीने पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी शामिल है. 

हर 10 साल में गठित होता है वेतन आयोग

1947 के बाद से अबतक 10 वेतन आयोग का गठन हो चुका है. हर 10 साल में एक बार नए वेतन आयोग का गठन किया जाता है. 2014 के बाद अब बारी 2024 की थी, लेकिन सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन से साफ मना कर दिया है. 7वें वेतन आयोग का गठन यूपीए सरकार में 24 फरवरी 2014 को किया गया था. 2006 और 2016 में जिस छठे और सातवें वेतन योग ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की सिफारिश की थी और उसे स्वीकार करते हुए सरकार ने वेतन बढ़ाया भी था. 

VIDEO: किस दिशा में होना चाहिए घर, वास्तु के अनुसार जानें कहां हो बेडरूम, बाथरूम और पूजा रूम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

4 hours ago