✕

होम / यूटिलिटी / Google Maps पर अब मिलेगा Street View, जानिए कैसे काम करेगा फीचर

Google Maps पर अब मिलेगा Street View, जानिए कैसे काम करेगा फीचर

गूगल मैप ने इस फीचर के लिए Genesys International और Tech Mahindra के साथ करार किया है. हालांकि गूगल मैप्स की Street View फीचर लाने की यू दूसरी कोशिश है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अभी तक आप Google Maps के जरिए सिर्फ रास्तों की दिशा और दूरी ही देख सकते हैं, लेकिन अब आप किसी गली-मोहल्ले के रास्तों और उस पर मौजूद लैंडमार्क को भी देख सकेंगे. Google Maps ने भारत में Street View फीचर लॉन्च किया है. इसकी मदद से भारतीय यूजर्स अब देश के लैंडमार्क, सड़क, रिहायशी इलाकों का 360 डिग्री व्यू देख सकेंगे.

इन 10 शहरों में शुरू होगी  
गूगल मैप ने इस फीचर के लिए Genesys International और Tech Mahindra के साथ करार किया है. हालांकि गूगल मैप्स की Street View फीचर लाने की यू दूसरी कोशिश है, इसके पहले केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणओं के चलते सड़कों और दूसरी जगहों की क्लियर और वाइड इमेज दिखाने की इजाजत नहीं दी थी. इस सर्विस की शुरुआत 10 शहरों से की जा रही है. गूगल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'गूगल मैप पर आज से सड़क की तस्वीरें उपलब्ध होंगी. यह सेवा बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, नासिक, वडोदरा, अहमदनगर और अमृतसर में होगी.' हालांकि बाद में इस फीचर को 50 से ज्यादा शहरों में भी शुरू किया जाएगा. 

किसे होगा फायदा 
अबतक गूगल मैप पर हम जो तस्वीरें देखते हैं वो सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें होती थीं लेकिन अब उसपर उस जगह की वास्तविक तस्वीरें दिखाई देंगी. यह फीचर उन लोगों के लिए खास तौर पर काम आएगा, जो किसी नई जगह या शहर जाना चाहते हैं. नई जगह के बारे में ठीक से पता नहीं होने पर रास्ता भटकने का खतरा होता है, लेकिन इस फीचर में उस रास्ते पर मौजूद सभी खास चीजें साफ साफ दिखाई देंगी, जिससे रास्ता भटकने की समस्या खत्म हो जाएगी. इसके अलावा किस रास्ते पर स्पीड लिमिट कितनी है, गूगल मैप्स ट्रैफिक अथॉरिटी की तरफ से जारी गति सीमा के आंकड़े भी दिखाएगी, जिससे लोगों को पता होगा कि उन्हें गाड़ी कितनी गतिसीमा में रखनी है. 

कैसे देख सकते हैं स्ट्रीट व्यू
Google Maps में स्ट्रीट व्यू के लिए मैप में मैक्सिमम लेवल तक जूम-इन करना होगा. इसके बाद आपको मैप के बॉटम एरिया में स्ट्रीट व्यू टैब दिखेगा इस दबाने पर स्ट्रीट व्यू मोड ऑन हो जाएगा आप उस इलाके का 360-डिग्री स्ट्रीट व्यू देख पाएंगे. इसके अलावा अगर आपको किसी खास जगह का स्ट्रीट व्यू देखना है तो आपको गूगल मैप्स में उस लोकेशन को सर्च करना होगा. उसके बाद जूम करके स्ट्रीट व्यू पर क्लिक करना होगा. ये फीचर आपको पास के शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, अस्पताल सबकुछ दिखाएगा. 

VIDEO: Zomato के शेयरों में क्यों आ रही गिरावट, समझिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

51 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

43 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago