होम / यूटिलिटी / UPI-Lite यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब एक बार में 1000 तक का करें ट्रांजैक्शन, ऑटो टॉप-अप भी लागू

UPI-Lite यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब एक बार में 1000 तक का करें ट्रांजैक्शन, ऑटो टॉप-अप भी लागू

यूपीआई लाइट में ट्रांजैक्शन लिमिट को 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है. इसी के साथ ऑटो टॉप-अप के फीचर को भी पेश किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI Lite के लिए नई लिमिट्स सेट किया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4 दिसंबर 2024 के नोटिफिकेशन के अनुसार UPI Lite के हर ट्रांजैक्शन की लिमिट 1000 रुपये कर दी गई है. अब यूपीआई लाइट की कुल लिमिट 5000 रुपये तक बढ़ा दी गई है. इसके अलावा, UPI Lite वॉलेट को ऑनलाइन मोड में ज्यादा सिक्योरिटी (AFA) के साथ रिचार्ज करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूजर्स पहले से ज्यादा सेफ तरीके से लेनदेन कर सकेंगे.

Auto Top-up फीचर से मिलेगी सहूलियत 

नए अपडेट के तहत, UPI Lite Auto Top-up फीचर पेश किया गया है, जिससे बार-बार बैंक अकाउंट से UPI Lite वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. UPI Lite में यूजर्स को पहले एक लिमिट सेट करनी होगी. अगर UPI Lite वॉलेट का बैलेंस खत्म होगा, बैंक अकाउंट से अपने आप तयशुदा रकम (जैसे 1000 रुपये) वॉलेट में ट्रांसफर हो जाएगी. इससे छोटे ट्रांजैक्शन और भी तेजी से और आसान तरीके से किए जा सकेगा. पहले UPI Lite की हर ट्रांजैक्शन लिमिट 500 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है. कुल यूपीआई लाइट वॉलेट बैलेंस की लिमिट भी 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये कर दी गई है.

नए नियम कब होंगे लागू? 

27 फरवरी 2025 को जारी NPCI सर्कुलर के अनुसार, सभी बैंकों और सदस्यों को इन बदलावों को जल्द लागू करने का निर्देश दिया गया है. NPCI सर्कुलर के अनुसार बैंक उन UPI Lite अकाउंट्स की पहचान करेगा, जिनमें पिछले छह महीनों से कोई लेन-देन नहीं हुआ. इन Inactive अकाउंट्स में बची हुई राशि को बैंक अकाउंट में वापस ट्रांसफर कर दिया जाएगा. NPCI के अनुसार, सभी बैंकों को 30 जून 2025 तक यह बदलाव लागू करने होंगे. इन बदलावों से UPI Lite का इस्तेमाल और भी सुविधाजनक और सुरक्षित हो जाएगा, जिससे डिजिटल पेमेंट को और बढ़ावा मिलेगा.

UPI Lite क्या है? 

UPI Lite एक डिजिटल वॉलेट की तरह काम करता है, जिससे छोटे ट्रांजैक्शन तेजी से किए जा सकते हैं. UPI Lite के जरिये बिना पिन डाले पहले 500 रुपये तक का पेमेंट हो सकता है, जिसे अब 1000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है. Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM समेत 50 से ज्यादा UPI ऐप्स इसे सपोर्ट करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

4 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

6 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

6 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago