✕

होम / यूटिलिटी / रेलवे यात्रियों को एक और सौगात! इन स्टेशनों के बीच शुरू होने जा रही नई वंदे भारत ट्रेन

रेलवे यात्रियों को एक और सौगात! इन स्टेशनों के बीच शुरू होने जा रही नई वंदे भारत ट्रेन

क्या होगी वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग और यह कहां-कहां रुकेगी, जानिए पूरी डिटेल.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों को एक और वंदे भारत ट्रेन की सुविधा देने जा रही है. यह नई ट्रेन प्रयागराज से लखनऊ होते हुए गोरखपुर तक जाएगी. इसके अलावा रायबरेली और बस्ती में भी स्टॉपेज हो सकता है. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी.

प्रयागराज से गोरखपुर तक वंदे भारत को चलाने के लिए NE और NC Railway ने शेड्यूल तैयार कर लिया. इसे मंजूरी के लिए बोर्ड को भेज दिया गया है. आपको बता दें कि बोर्ड के ही निर्देश के बाद यह शेड्यूल तैयार किया गया है. जल्द ही इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लग जाएगी. 

वंदे भारत का शेड्यूल
प्रयागराज-लखनऊ-गोरखपुर

- प्रयागराज से सुबह 6.20 पर रवाना होगी
- लखनऊ सुबह 9.50 पर पहुंच जाएगी
- आखिरी स्टेशन गोरखपुर दोपहर 2.20 पर पहुंच जाएगी
- वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज रायबरेली और बस्ती में भी हो सकता है

गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज
- गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे चलेगी
- लखनऊ शाम 7.15 पर पहुंच जाएगी
- आखिरी स्टेशन प्रयागराज रात 10.50 पर पहुंच जाएगी
- वापसी में भी वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज रायबरेली और बस्ती में हो सकता है

क्या होंगी खूबियां
वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है. इस ट्रेन के सभी कोच एसी चेयरकार होंगे. इसके अलावा सभी कोच में ऑटोमेटिक गेट होंगे. यात्रियों इस ट्रेन में इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास में टिकट बुक कर सकते हैं. एग्जीक्यूटिव क्लास की खासियत यह है कि इसकी चेयर 180 डिग्री तक मुड़ सकती है.

वाई-फाई की सुविधा
इसके अलावा आपको वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे आप आसानी से इंटरनेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चार्जिंग की फैसिलिटी भी होगी, जिससे आप आसानी से मोबाइल या लैपटॉप को चार्ज कर अपना काम कर सकते हैं.

VIDEO: रेलवे ने दिया बड़ा झटका!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago