✕

होम / यूटिलिटी / सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आ गई आपके लिए बड़ी खुशखबरी! शुरू हुई ये सुविधा

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आ गई आपके लिए बड़ी खुशखबरी! शुरू हुई ये सुविधा

अब आने वाले समय में UPSC की होने वाली परीक्षा में जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें OTR प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बेसिक डिटेल्स देनी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सरकारी नौकरियों की चाहत रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए 'एकबार पंजीकरण' (OTR) कराने की सुविधा शुरू की है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए आपको आवेदन करते समय हर बार बेसिक डिटेल्स नहीं भरनी होगी.

बस, बेसिक डिटेल्स देनी होगी
अब आने वाले समय में UPSC की होने वाली परीक्षा में जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें OTR प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बेसिक डिटेल्स देनी होगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "UPSC द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली अनेक परीक्षाओं के लिये काफी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं. इन परीक्षाओं के माध्यम से केंद्र सरकार के विभागों/संगठनों के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है. OTR प्लेटफार्म से समय की बचत होगी और आवेदन प्रक्रिया और सरल हो जाएगी."

सूचना आयोग के सर्वर पर हमेशा के लिए सेव हो जाएगा डेटा
OTR पर रजिस्ट्रेशन के बाद जब अभ्यर्थी उसमें अपनी बेसिक डिटेल्स एक बार भर देंगे तो सारा डेटा सूचना आयोग के सर्वर पर हमेशा के लिए सेव हो जाएगा. फिर जब भी अभ्यर्थी परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन भरेंगे तब उनकी सूचना स्वत: सर्वर से फेच हो जाएगी. अभ्यर्थियों को अब बार-बार अपनी बेसिक डिटेल्स नहीं भरनी होगी.

अब 70 प्रतिशत जानकारी बार-बार नहीं भरनी होगी
इससे अभ्यर्थियों का समय तो बचेगा ही, साथ ही ब्यौरा भरते समय गलत सूचना दर्ज करने से भी बचा जा सकेगा. इसमें कहा गया है कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय 70 प्रतिशत जानकारी स्वत: ही भर जाएगी.

तीन फेज में होती है परीक्षा
लोक सेवा परीक्षा हर साल तीन फेज में आयोजित की जाती है, जिसमें प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है. इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) आदि के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है.

VIDEO: Airports पर CISF के साथ निजी सुरक्षा गार्ड भी हो सकेंगे तैनात


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

18 hours ago