होम / यूटिलिटी / किसानों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने बढ़ाई कोप्रा की MSP

किसानों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने बढ़ाई कोप्रा की MSP

PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार ने कोप्रा (नारियल का गूदा) की MSP में बढ़ोतरी कर दी है. इसके लिए 855 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, केंद्र सरकार ने कोप्रा (नारियल का गूदा) की MSP में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. सरकार ने कोपरा की MSP में 422 रुपये प्रति क्विन्टल के हिसाब से बढ़ोतरी की है. सरकार ने इसके लिए 855 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. बता दें, केंद्र सरकार ने यह फैसला शुक्रवार यानी 20 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिया है. तो आइए जानते हैं अब कोपरा की फसल की कीमत हो गई है?

किसानों को अब इतना मिलेगा MSP

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साल 2025 के लिए ‘मिलिंग कोप्रा’ की MSP में 422 रुपये की बढ़ोतरी कर 11,582 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है. वहीं, ‘बॉल कोप्रा’ की MSP में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर 12,100 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है. यह समर्थन मूल्य कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर तय किया गया है. उन्होंने बताया कि MSP को उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत अधिक निर्धारित किया गया है. इससे कुल वित्तीय भार 855 करोड़ रुपये आएगा. कोप्रा और छिले नारियल की खरीद के लिए राष्ट्रीय सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) को केंद्रीय नोडल एजेंसियों के रूप में चुना गया है.

इन राज्यों में होगा है कोप्रा का उत्पादन

कर्नाटक कोप्रा का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. इसका कुल उत्पादन का 32.7 प्रतिशत हिस्सा रखता है. इसके बाद तमिलनाडु (25.7 प्रतिशत), केरल (25.4 प्रतिशत) और आंध्र प्रदेश (7.7 प्रतिशत) का स्थान आता है. इसके अलावा, महाराष्ट्र में भी कोप्रा का उत्पादन होता है. नारियल की खेती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दमन-दीव और गुजरात में भी छोटी मात्रा में की जाती है. बढ़ी हुई MSP न केवल नारियल उत्पादों को बेहतर लाभ सुनिश्चित करेगी, बल्कि किसानों को कोप्रा उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

4 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

6 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

6 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago