✕

होम / यूटिलिटी / खुशखबरी! EPFO ब्‍याज दर में हुआ इजाफा, इतना होगा आपको फायदा 

खुशखबरी! EPFO ब्‍याज दर में हुआ इजाफा, इतना होगा आपको फायदा 

मौजूदा ब्‍याज दर पिछले कई सालों की सबसे न्‍यूनतम दर 8.1 प्रतिशत पर चल रही थी. लेकिन अब ब्‍याज दर में इजाफा हो गया है और ये 8.15 प्रतिशत तक जा पहुंची है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्र सरकार के वित्‍त मंत्रालय ने ईपीएफओ (Employee Provident Fund) वर्ष 2023 के लिए ब्‍याज दर में इजाफा कर दिया है. केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्रालय ने पहले से चली आ रही ब्‍याज दर 8.1 प्रतिशत को बढ़ाते हुए 8.15  प्रतिशत कर दिया है. इससे ईपीएफओ में अंशदान कर रहे कर्मचारियों को अब ज्‍यादा फायदा मिल सकेगा.  भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना के प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज जमा करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी दे दी है.

केन्‍द्रीय श्रम मंत्री ने की थी सिफारिश 
EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव करते हैं. भूपेन्‍द्र यादव ने वर्ष 2023 के लिए 8.15% ब्याज दर की सिफारिश की थी. ये सिफारिश उन्‍होंने 28 मार्च को वित्त वर्ष 2023 के लिए की थी. आमतौर पर, ब्याज दर वित्त मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अधिसूचित की जाती है और ग्राहक FY23 की अधिसूचना का इंतजार कर रहे थे.लेकिन अब वित्‍त मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद जल्‍द ही इसका फायदा कर्मचारियो को मिल सकेगा. 


मौजूदा ब्‍याज दर से होगा फायदा 
वित्त वर्ष 2013 के लिए ईपीएफ योगदान के लिए 8.15% ब्याज दर वित्त वर्ष 2012 से लेकर अब तक के सबसे निचले स्‍तर 8.1% से ज्‍यादा है. इससे पहले EPF जमा पर सबसे कम ब्याज दर 1977-78 में 8% थी. EPF में अपना अंशदान करने वाले कर्मचारी पिछले लंबे समय से EPFO योगदान पर उच्च ब्याज दर की उम्मीद कर रहे थे. FY23 के लिए, EPFO को 90,497.57 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है. EPFO 70.2 मिलियन यानी 7.2 करोड़ योगदान करने वाले सदस्यों और 0.75 मिलियन योगदान करने वाले प्रतिष्ठानों के साथ देश का सबसे बड़ा सेवानिवृत्ति निधि प्रबंधक है. सॉफ्टवेयर मुद्दों के कारण ग्राहकों के लिए FY22 के लिए ब्याज क्रेडिट में देरी हुई क्योंकि ग्राहकों की पासबुक को कर योग्य और गैर-कर योग्य योगदान में विभाजित करना पड़ा. यह ईपीएफओ बचत आय पर आयकर के कारण था जो 2021-22 में 2.5 लाख रुपये से अधिक के योगदान पर लागू किया गया था.

पहले काफी ज्‍यादा रही है ब्‍याज दर
मौजूदा समय में जो ब्‍याज दर चल रही है वो पिछले कई सालों में सबसे कम ब्‍याज दर रही है. 2020 के पहले की ब्‍याज दरों को देखें तो समझ में आता है कि सरकार इससे पहले कितना ज्‍यादा फायदा कर्मचारियों को दे रही थी. 2020 में कोरोना आने के बाद इसे 8.1 प्रतिशत कर दिया गया था. लेकिन उससे पहले की ब्‍याज दरों पर नजर डालें तो ये 2020-21, 2019-20 में ये 8.50% थी, 2018-19 में ये 8.65 प्रतिशत तक रही है. इसी तरह 2013 से 15 तो ये 8.75% तक रही है. लेकिन कोरोना के बाद सरकार ने इसे काफी कम कर दिया था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago