✕

होम / यूटिलिटी / अयोध्या में निवेश का सुनहरा मौका, 10 लाख से 65 लाख रुपये में मिलेगी जमीन, ऐसे करें आवेदन

अयोध्या में निवेश का सुनहरा मौका, 10 लाख से 65 लाख रुपये में मिलेगी जमीन, ऐसे करें आवेदन

अयोध्या स्थित लखनऊ हाईवे पर फिरोजपुर उपरहार गांव के पास सरकार ने वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना (VKAY) लॉन्च की है.  इस आवासीय योजना में मकानों के साथ पार्क, हॉस्पिटल और पुलिस स्टेशन की सुविधा भी होगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में सरकार लोगों को निवेश का सुनहरा मौका दे रही है. दरअसल, मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत अयोध्या विकास प्राधिकरण ने हाल ही में एक आवासीय स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम का नाम वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना है. इस योजना के तहत 10.50 रुंपये से लेकर 64.64 लाख रुपये के भूखंड आवंटित किए जाएंगे. ऐसे में अयोध्या में जमीन लेकर आप अपने सपनों का घर भी बना सकते हैं. ये आवासीय स्कीम भगवान राम मंदिर से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से इस योजना की दूरी महज 12 किलोमीटर है. तो आइए जानते हैं आखिर इस योजना का लाभ आपको कैसे मिलेगा? 

लॉटरी के जरिए होगा 600 आवासीय भूखंडों का आवंटन

वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना अयोध्या स्थित लखनऊ हाईवे पर फिरोजपुर उपरहार गांव के पास लॉन्च की गई है. इस आवासीय योजना की पूरी जिम्मेदारी अयोध्या विकास प्राधिकरण के हाथों में होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस आवासीय योजना में 10.49 लाख रुपये से लेकर 64.64 लाख रुपये तक के भूखंड होंगे, जिन्हें खरीदने के लिए आवेदन किए जा सकते हैं. कुल 600 आवासीय भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन
इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. जो भी आवेदन करना चाहता है, वह 1000 रुपये की फीस के साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण की वेबसाइट vashishtkunj.ayodhyada.in पर आवेदन कर सकता है. इस आवासीय योजना में भूखंडों को 8 कैटेगिरी में बांटा गया है. जिसमें ईब्ल्यूएस से लेकर एचआईजी-11 तक शामिल है. इन 8 कैटेगिरीज में 600 प्लॉट का आवंटन होगा. सबसे ज्यादा प्लॉट एचआईजी-11 में रखे गए हैं. जबकि सबसे कम प्लॉट की संख्या एलआईजी-11 में हैं. इन भूखंडों के लिए आवेदन 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2025 तक किया जा सकता है.

कैटेगिरी के अनुसार प्लॉट का साइज और कीमत
1. एचआई-11 में 140 प्लॉट रखे गए हैं, एक प्लॉट का साइज 200 स्क्वायर मीटर है, जिसकी कीमत 64.64 लाख रुपये है, रजिस्ट्रेशन अमाउंट रिजर्व के लिए 3,23,200 रुपये और अनरिजर्व के लिए 6,46,400 रुपये रखी गई है.

2. एचआईजी-1 में 122 प्लॉट रखे गए हैं, एक प्लॉट का साइज 162 स्क्वायर मीटर है, जिसकी कीमत 52,35,840 रुपये है, रजिस्ट्रेशन अमाउंट रिजर्व के लिए 2,61,792 रुपये और अनरिजर्व के लिए 5,23,584 रुपये रखी गई है.

3. एमआईजी-111 में 105 प्लॉट रखे गए हैं, एक प्लॉट का साइज 112.5 स्क्वायर मीटर है, जिसकी कीमत 36.36 लाख रुपये है, रजिस्ट्रेशन अमाउंट रिजर्व के लिए 1,81,800 रुपये और अनरिजर्व के लिए 3,63,600 रुपये रखी गई है.

4. एमआईजी-11 में 50 प्लॉट रखे गए हैं, एक प्लॉट का साइज 90 स्क्वायर मीटर है, जिसकी कीमत 29,08,800 लाख रुपये है, रजिस्ट्रेशन अमाउंट रिजर्व के लिए 1,45,440 रुपये और अनरिजर्व के लिए 2,90,880 रुपये रखी गई है.

5. एमआईजी-1 में 58 प्लॉट रखे गए हैं, एक प्लॉट का साइज 75 स्क्वायर मीटर है, जिसकी कीमत 24.24 लाख लाख रुपये है, रजिस्ट्रेशन अमाउंट रिजर्व के लिए 1,21,200 रुपये और अनरिजर्व के लिए 2,42,400 रुपये रखी गई है.

6. एलआईजी-11 में 10 प्लॉट रखे गए हैं, एक प्लॉट का साइज 60 स्क्वायर मीटर है, जिसकी कीमत 18,91,500 रुपये है, रजिस्ट्रेशन अमाउंट रिजर्व के लिए 94,575 रुपये और अनरिजर्व के लिए 1,89,150 रुपये  रखी गई है.

7. एलआईजी-1 में 55 प्लॉट रखे गए हैं, एक प्लॉट का साइज 50 स्क्वायर मीटर है, जिसकी कीमत 15,76,250 रुपये है, रजिस्ट्रेशन अमाउंट रिजर्व के लिए 78,812 रुपये और अनरिजर्व के लिए 1,57,625 रुपये रखी गई है.

8. ईडब्ल्यूएस में 60 प्लॉट रखे गए हैं, एक प्लॉट का साइज 36 स्क्वायर मीटर है, जिसकी कीमत 10,49,040 रुपये है, रजिस्ट्रेशन अमाउंट रिजर्व के लिए 52,452 रुपये और अनरिजर्व के लिए 1,04,904 रुपये रखी गई है.

मिलेंगी ये सुविधाएं

आवासीय योजना में 18, 24 और 30 मीटर की चौड़ी सड़कों का प्रावधान किया गया है. इस योजना में एसटीपी, विद्युत सब्सटेशन, पार्क, रेगुलर वॉटर स्पलाई, हॉस्पिटल, स्कूल, पुलिस चौकी, कम्यूनिटी सेंटर, कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल एवं ग्रुप हाउसिंग आदि जैसी सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी. इस आवासीय योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आदि को शासनादेश के अनुसार आरक्षण भी दिया गया है. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही किया जा सकेगा. 1000 रुपए का आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा. इसके अलावा सामान्य वर्ग के लोगों भूखंड के अनुमानिक मूल्य का 10 फीसदी और रिजर्व कैटेगिरी के लिए 5 फीसदी रिजर्व प्राइस देना होगा. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago