✕

होम / यूटिलिटी / सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें आज के भाव, अभी और गिर सकती है कीमत

सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें आज के भाव, अभी और गिर सकती है कीमत

सोमवार 25 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में और कमी देखी गई है.आज भी सोना 51,000 से नीचे ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी में भी गिरावट देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः सोमवार 25 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में और कमी देखी गई है.आज भी सोना 51,000 से नीचे ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी में भी गिरावट देखने को मिल रही है. जानकारी के अनुसार, सर्राफा बाजार में सोना 13 रुपये सस्ता होकर 50,803 रुपये पर आ गया है, जबकि चांदी 607 रुपये सस्ती होकर 54,402 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है. हालांकि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 594 रुपये की तेजी के साथ 50,341 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी को दर्शाता है. पिछले कारोबार में सोना 49,747 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 998 रुपये की तेजी के साथ 55,164 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 54,166 रुपये प्रति किलोग्राम थी. 

एमसीएक्स पर ये रहा हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोपहर तक सोना 91 रुपये की गिरावट के साथ 50,553 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जबकि MCX पर दोपहर चांदी 328 रुपये टूटकर 54,803 रुपये पर ट्रेड कर रही थी. Experts का मानना है कि यूरोप और भारत समेत दुनियाभर में ब्याज की दरें बढ़ी हैं. डॉलर के बढ़ते दबाव के करान सोने में बिकवाली हावी रह सकती है. ऐसे स्थिति में सोने में गिरावट का दौर जारी रह सकता है. आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है और ये 49 हजार रुपये पर आ सकता है.

इंटरनेशनल मार्केट्स में ये रहा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,724.77 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. वहीं चांदी की बात करें तो ये 18.58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. वैश्विक बाजार (global market) में हाजिर सोना 0.01 फीसदी यानी 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 1725.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ दिख रहा जबकि हाजिर चांदी 0.06 फीसदी यानी 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 18.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है.

इंदौर में ये रहा सोने चांदी का भाव

स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना के भाव में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी शनिवार की तुलना में हुई. आज चांदी 200 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती बिकी. कारोबारियों के अनुसार, सोना 52100 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 56000 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी सिक्का 750 रुपये प्रति नग के भाव से बिका. 

(पीटीआई से इनपुट)

VIDEO: Monkeypox के ये हैं 8 लक्षण? जानिए बचाव के लिए क्या करें

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago