✕

होम / यूटिलिटी / Gold Price Today: 3 हफ्तों बाद सोने में दिखी तेजी, मंदी के डर से चांदी भी चमकी

Gold Price Today: 3 हफ्तों बाद सोने में दिखी तेजी, मंदी के डर से चांदी भी चमकी

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को उछाल देखने को मिला. वहीं एमसीएक्स पर भी पीली धातु की चमक और बढ़ गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने और वहां पर मंदी की आशंकाओं के बीच 3 हफ्ते बाद बुलियन मार्केट में तेजी देखने को मिली. सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को उछाल देखने को मिला. वहीं एमसीएक्स पर भी पीली धातु की चमक और बढ़ गई. 

हाजिर बाजार में यह रहा भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने (Gold) की कीमत में 255 रुपये की तेजी आई. वहीं, चांदी की कीमतों में आज 1,610 रुपये की उछाल दर्ज हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है. शुक्रवार को सोने के दाम 255 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 1,610 रुपये की तेजी के बाद 58,387 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 56,777 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 51,528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

एमसीएक्स पर ये रहा भाव

MCX पर गोल्ड का भाव 51700 रुपये करीब है, पिछले हफ्ते MCX पर भाव ने 49703 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर छुआ था और वहां से भाव लगभग 2000 रुपये बढ़ चुका है. सुरक्षित निवेश के लिए गोल्ड की मांग बढ़ जाती है और इसलिए मंदी के डर से गोल्ड के भाव में उछाल आया है.

अमेरिका में जारी हुए थे जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ें

गुरुवार को अमेरिका की तरफ से जैसे ही GDP ग्रोथ के आंकड़े जारी हुए, वैसे ही विदेशी बाजार में सोने की कीमतें बढ़ना शुरू हो गईं. शुक्रवार को कॉमेक्स पर अगस्त वायदा के लिए गोल्ड का भाव 3 हफ्ते के ऊपरी स्तर 1765 डॉलर तक पहुंच गया है. जेम्स (Gems) और ज्वेलरी (Jewellery) निर्यात में 2021-22 में तेजी आई है और पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह करीब 55 फीसदी बढ़कर 39.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इंडस्ट्री बॉडी जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल यानी जीजेईपीसी (GJEPC) ने बताया कि रत्न एवं आभूषण का ग्रॉस निर्यात 2020-21 में 25.40 अरब डॉलर रहा.

VIDEO: आर्थिक मंदी को लेकर आप भी डरे हुए हैं? जानिए इसकी भारत में कितनी आशंका

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

52 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago