✕

होम / यूटिलिटी / Gold Rates Today 22 July: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए ताजा रेट

Gold Rates Today 22 July: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए ताजा रेट

वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. जहां 24 कैरेट सोने का भाव 50 हजार के करीब बना हुआ है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 46 हजार रुपये के करीब आ गई है. दूसरी तरफ चांदी में भी आज 300 रुपये प्रति किलो की कमजोरी देखने को मिल रही है. इसके अभी और गिरने की संभावना है. उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे भारत में सोने के आभूषणों की कीमतें बदलती रहती हैं.

ये है आज का 24 कैरेट सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव 0.46 फीसदी गिर गया है. यह 229 रुपये की गिरावट के साथ 49996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते हुए देखा गया. गुरुवार को सोना अगस्त वायदा 50,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी सितंबर वायदा 55,619 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. 

22 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट

देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का औसत भाव 46,000 है. बीते दिन यह भाव 46,400 रुपये था, यानि की इसमें 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है. वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई में 24 कैरेट सोना 50,180 प्रति 10 ग्राम है. नासिक में 24 कैरेट सोने की कीमत 46,040 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 50,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी का आज भाव 55600 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी का विभिन्न शहरों में ये है भाव

मुंबई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और वडोदरा में चांदी के रेट 55,600 रुपये प्रति किलो पर हैं. जबकि, हैदराबाद, केरल और चेन्नई में चांदी के रेट 61,000 रुपये प्रति किलो पर हैं.

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.18 फीसदी यानी 3.05 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 1,692.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं, चांदी 0.43 फीसदी यानी 0.06 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 18.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती हुई देखी गई. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago