✕

होम / यूटिलिटी / Gold Rates Today: औंधे मुंह गिरा भाव, अभी खरीदारी करने का है सुनहरा मौका

Gold Rates Today: औंधे मुंह गिरा भाव, अभी खरीदारी करने का है सुनहरा मौका

इसलिए जो लोग सोना खरीदना चाहते हैं तो फिर यह एक सुनहरा मौका है. बुधवार सुबह सोने के रेट में 212 रुपये की ग‍िरावट देखी गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः सोने की कीमतों में आज बहुत ज्यादा कमजोरी देखने को मिली है. गोल्ड का भाव आज 13 जुलाई 2022 को औंधे मुंह गिर गया है. इसलिए जो लोग सोना खरीदना चाहते हैं तो फिर यह एक सुनहरा मौका है.  बुधवार सुबह सोने के रेट में 212 रुपये की ग‍िरावट देखी गई और यह र‍िकॉर्ड लेवल से 5598 रुपये टूटकर 50656 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया.

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,572 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत आज 161 रुपये बढ़कर 56,179 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. पिछले कारोबारी सत्र में यह 56,018 रुपये के स्तर पर थी. बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में कोई खास फेरबदल देखने को नहीं मिला है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तपन पटेल ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्पॉट गोल्ड प्राइस 1,726 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी 18.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रही थी.

रुपये में दिखी गिरावट

बुधवार को रुपये में एक बार फिर गिरावट हुई और यह डॉलर के मुकाबले अपने नए सर्वकालिक न्यूनतम स्तर 79.62 पर बंद हुआ. इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से बुधवार को जारी रेट के अनुसार सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 212 रुपये ग‍िरकर 50656 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. 4 जुलाई को 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 48 हजार रुपये थी तो आज 13 जुलाई को 22 कैरेट 10 ग्राम की कीमत घटकर 46 हजार 700 रुपये हो गई है.
 
24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 4 जुलाई को 52 हजार 340 रुपये थी. जो आज 13 जुलाई तक घटकर 50 हजार 950 रुपये हो गई है. पिछले 10 दिनों में 2 दिन कीमतें बढ़ी है. 2 दिन ऐसे रहे जब कीमतें स्थिर रही और 4 बार कीमतें घटी है. इसी तरह चांदी 209 रुपये प्रत‍ि क‍िलो टूटकर 55888 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई.

22 कैरेट वाला सोना 46401 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम

वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट गोल्‍ड 50453 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46401 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 20 कैरेट सोना 37992 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्‍ड 29634 रुपये प्रत‍ि ग्राम पर देखा गया. आमतौर पर लोग 22 कैरेट सोने के ही आभूषण बनवाते हैं ज‍िसका रेट 46401 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है. वहीं 999 प्‍योर‍िटी वाली टंच चांदी 55888 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर है.

बुधवार को रुपये में एक बार फिर गिरावट हुई और यह डॉलर के मुकाबले अपने नए सर्वकालिक न्यूनतम स्तर 79.62 पर बंद हुआ.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

38 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago