होम / यूटिलिटी / महंगाई छू रही आसामान! राशन से लेकर सब्जियां तक महंगी, दालों पर सरकार ने किया ये फैसला

महंगाई छू रही आसामान! राशन से लेकर सब्जियां तक महंगी, दालों पर सरकार ने किया ये फैसला

सब्जियों के महंगे होने से महंगाई का एक और तड़का आम आदमी पर लगा है. सरकार भी दालों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तीन देशों से इनका इंपोर्ट करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः Packed और Label वाले फूड आइटम्स पर जीएसटी रेट के पांच फीसदी हो जाने के बाद अब आम आदमी के लिए रसोई में खाना पकाकर के खाना और महंगा हो गया है. रसोई गैस सिलेंडर जहां पहले ही 1000 रुपये के पार चला गया है, वहीं सब्जियों के महंगे होने से महंगाई का एक और तड़का आम आदमी पर लगा है. सरकार भी दालों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तीन देशों से इनका इंपोर्ट करने जा रही है. हालांकि खाद्य तेलों में आई नरमी ने थोड़ी राहत दी है, 

सब्जियों के रेट आसमान पर 

देसी घी से लेकर दालों, दूध, पनीर, टमाटर, आलू समेत अन्य सब्जियों की कीमतों में थोड़ा उछाल आया है. पिछले तीन सालों का अंतर देखे तो कुछ वस्तुओं की कीमतें दो गुना तक बढ़ गई. फिलहाल देश भर के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ और ज्यादा बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है. वहीं कांवड़ यात्रा के चलते पश्चिमी यूपी में प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं. ऐसे में मंडियों में फल-सब्जी की रोजाना आवक पर असर पड़ा है, जिससे कीमतें काफी ज्यादा हो गई हैं. स्टॉक में कमी के चलते धनिया से लेकर केला, आलू, हरी सब्जियों की कीमतों में आग लगी हुई है. थोक और फुटकर में कीमतें पहले की अपेक्षा 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गई हैं. 

200 रुपये पहुंची धनिया की कीमत

सब्जी खरीदने पर जो धनिया मुफ्त में मिलता था, वो अब मुफ्त में न मिलकर के 20 रुपये का 100 ग्राम फुटकर बाजार में बिक रहा है. वहीं आलू का भाव 25 रुपये किलो हो गया है. टमाटर की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं. फलों की बात करें केला 50 रुपये प्रति किलो, आम 120 रुपये, नाशपाती 100 रुपये और जामुन 200 रुपये किलो के भाव से फुटकर बाजार में बिक रहा है. वहीं कच्चा नारियल भी 50 रुपये का एक नग के रेट से मिल रहा है. 

सब्जियां के दाम प्रतिकिलो रुपये में
 

सब्जियां           पहले        अब
शिमला मिर्च         60       100
गोभी                   60       100
मटर                   80        120
लौकी                  30          50
भिंडी                   30          60
अदरक                80        120
टमाटर                 40          50
आलू                    25          30
प्याज                    25          30
खीरा                     30          40

फलों के दाम

फल                   पहले         अब
केले                       40          80
सेब                      160        200
अनार                   160        180

दालों का सरकार करेगी आयात

घरेलू कमी को पूरा करने के लिए सरकार म्यांमार, मोजाम्बिक और मलावी के साथ द्विपक्षीय समझौतों के तहत सालाना 0.6 मिलियन टन (एमटी) तूर और उड़द दालों का आयात करने जा रही है. विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार दालों के आयात की अनुमति पांच बंदरगाहों-मुंबई, तूतीकोरिन, चेन्नई, कोलकाता और हजीरा से होगी.  हालांकि सभी आयात के लिए संबंधित देशों द्वारा जारी 'मूल का प्रमाण पत्र' होना आवश्यक है. भारत ने मोजाम्बिक के साथ पांच साल के लिए सालाना 0.2 मिलियन टन तूर के आयात के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जब 2016 में अरहर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं थीं. इस समझौते को सितंबर 2021 में और पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया था. 

VIDEO: SBI में आपका अकाउंट है तो जरूर पढ़ें ये खबर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी चाल? इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 492.70 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 भी 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,154.90 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

UPI पेमेंट पर चार्ज की तैयारी? राष्ट्रपति ने MDR से जुड़े विधेयक को दी मंजूरी

पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में बदलाव को मिली मंजूरी, फिलहाल UPI पर जीरो MDR की व्यवस्था बरकरार

1 hour ago

Hearzap ने Amplifon India के हियरिंग हेल्थकेयर कारोबार का किया अधिग्रहण, 420 केंद्रों का नेटवर्क मजबूत

अधिग्रहण के बाद देशभर में 420 सेंटर और 1,000 से अधिक सेवा प्रदाता जुड़े, 2027 तक 500 सेंटर का लक्ष्य

54 minutes ago

किसानों को आसान कर्ज, युवाओं को बैंकिंग से जोड़ने पर जोर; सीतारमण ने बैंकों को दिए निर्देश

वित्तमंत्री ने कहा कि सरकारी बैंक दलहन और तिलहन की खेती करने वाले किसानों तक अधिक ऋण पहुंचाएं. इसके साथ ही युवाओं को बैंकिंग से जोड़ने के लिए 2 अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू करने का सुझाव भी दिया है.

1 hour ago

राखी बाजार में ‘वोकल फॉर लोकल’ की गूंज, ₹25 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है कारोबार

रक्षाबंधन पर ₹25 हजार करोड़ के राखी कारोबार का अनुमान, उपहार और अन्य उत्पादों को मिलाकर व्यापार ₹30 हजार करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद

16 hours ago