✕

होम / यूटिलिटी / अक्टूबर से नहीं मिलेगा टैक्सपेयर्स को इस स्कीम का लाभ, पेंशन पर पड़ेगा असर

अक्टूबर से नहीं मिलेगा टैक्सपेयर्स को इस स्कीम का लाभ, पेंशन पर पड़ेगा असर

इस स्कीम को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) रेगुलेट करती है. वित्त मंत्रालय ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अगर आप टैक्स देते हैं तो फिर ये बुरी खबर आपके लिए है. 1 अक्टूबर 2022 से केंद्र सरकार की एक स्कीम में टैक्सपेयर्स लाभ नहीं ले पाएंगे. इस स्कीम को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) रेगुलेट करती है. वित्त मंत्रालय ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है कि इनकम टैक्सपेयर अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में आवेदन नहीं कर सकेंगे.

मौजूदा नियम में आते हैं सभी नागरिक

मौजूदा नियमों के मुताबिक, अगर आप भारत के नागरिक हैं, 18-40 की आयु सीमा में हैं और किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता है तो आप APY के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेकिन, 1 अक्टूबर के बाद इसमें सिर्फ नॉन टैक्सपेयर ही आवेदन कर सकेंगे.

मतलब ये कि 1 अक्टूबर, 2022 से नया आदेश लागू होगा. इसके बाद कोई भी व्यक्ति जो आयकर कानून के मुताबिक टैक्सपेयर है वो आवेदन नहीं कर सकता. अगर कोई 1 अक्टूबर या उसके बाद आवेदन करता है तो तत्काल उसका खाता बंद कर दिया जाएगा और उसके खाते में जमा पैसे भी वापस हो जाएंगे. 

केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए नेशनल पेंशन स्कीम और अटल पेंशन योजना की शुरुआत की थी. इसका लाभ किसी भी बैंक या डाकघर के माध्यम से उठाया जा सकता है. 

लाभ उठा रहे हैं इतने करोड़ लोग

आपको बता दें कि 04 जून तक नेशनल पेंशन योजना (National Pension Scheme) और अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने वाले लोगों की संख्या 5.33 करोड़ थी. दोनों सरकारी पेंशन योजनाओं के पास 04 जून 2022 तक 7,39,393 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रबंधन के लिए जमा थी. उस तारीख तक अकेले अटल पेंशन योजना से 3.739 करोड़ लोग जुट चुके थे.

इस योजना के तहत सब्सक्राइबर को उसके कंट्रीब्यूशन के आधार पर 60 साल की उम्र होने के बाद हर महीने 1000 रुपये से 5000 रुपये तक के पेंशन की गारंटी मिलती है. सब्सक्राइबर की मौत हो जाने पर योजना का लाभ उसके नॉमिनी को मिलता है. 

VIDEO: WhatsApp लेकर आ रहा जबरदस्त फीचर

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

56 minutes ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

42 minutes ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

48 minutes ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

3 hours ago