✕

होम / यूटिलिटी / ATM कार्ड पर Free मिलती है ये फैसिलिटी, पर इस बारे में कोई बताता नहीं है

ATM कार्ड पर Free मिलती है ये फैसिलिटी, पर इस बारे में कोई बताता नहीं है

हर कार्ड पर एक्सीडेंटल कवर अलग-अलग होता है. यह 25 हजार रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आपका अकाउंट बैंक में है तो आपके पास ATM कार्ड भी होगा. ये बात तो सभी जानते हैं कि ATM कार्ड के जरिए आप कभी भी अपने खाते से पैसे निकाल सकते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि आपके कार्ड पर संबंधिक बैंक फ्री में एक्सीडेंटल बीमा भी देता है? जी हां, आपका ATM कार्ड सिर्फ पैसे निकालने का ही काम नहीं करता, बल्कि आपकी फैमिली के लिए सुरक्षा कवच का भी काम करता है.

25 हजार रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक बीमा कवर
हर कार्ड पर एक्सीडेंटल कवर अलग-अलग होता है. यह 25 हजार रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक होता है. आपके कार्ड पर बीमा की रकम कैटेगरी के आधार पर डिसाइड होती है. इस सुविधा को हम भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उदाहरण से डिटेल में समझते हैं.

SBI कस्टमर के लिए क्या?
यदि आप SBI के कस्टमर हैं और आपके पास SBI का ATM कार्ड है तो आप बैंक आपको दो तरह से कवर करता है: 1. पर्सनल नॉन एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 2. पर्सनल एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस. आपको ये बता दें कि इन दोनों बीमा के अंतर्गत यदि कार्ड होल्डर की मौत हो जाती है तो बीमित रकम नॉमिनी को दी जाती है.

पर्सनल नॉन एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
इसके अंतर्गत कार्ड होल्डर की मौत हवाई यात्रा को छोड़कर किसी और एक्सीडेंट से हुई हो तो उसके नॉमिनी को पूरी रकम मिल जाती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस कार्ड पर बीमा है, पिछले 90 दिनों में उसका इस्तेमाल किया गया हो. यदि ऐसा नहीं होगा, तो फिर रकम नहीं मिल पाएगी. इसके अंतर्गत मिनिमम 2 लाख और अधिकतम 10 लाख रुपये तक बीमा कवर होता है.

पर्सनल एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
इसके अंतर्गत सिर्फ एयर एक्सीडेंटल डेथ कवर होता है. यानी हवाई जहाज क्रैश होने के बाद कार्ड होल्डर की मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को बीमित रकम मिलती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस कार्ड को लेकर क्लेम किया जाएगा, उसी कार्ड से हवाई जहाज का टिकट भी बुक किया गया हो, तभी नॉमिनी क्लेम के हकदार हो पाएंगे. इसके अंतर्गत मिनिमम 4 लाख और अधिकतम 20 लाख रुपये तक बीमा कवर होता है.

कैसे करें क्लेम
यदि कार्ड होल्डर की किसी दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को संबंधित बैंक के होम ब्रांच में जाकर अप्लाई करना होगा. उसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करना होगा. वेरिफिकेशन के बाद पूरी रकम नॉमिनी के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा.

VIDEO : PM Modi की इस योजना ने पूरे किए 8 साल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

36 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

10 minutes ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

24 minutes ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

17 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 hours ago