✕

होम / यूटिलिटी / इस तारीख तक मिल रही फ्री में आधार कार्ड अपडेट की सुविधा, बाद में देना होगा चार्ज

इस तारीख तक मिल रही फ्री में आधार कार्ड अपडेट की सुविधा, बाद में देना होगा चार्ज

UIDAI 14 मार्च 2024 तक लोगों को फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा दे रही है. फ्री अपडेट की सुविधा केवल आनलाइन मिलेगी, आधार केंद्र पर इसके लिए शुल्क देना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्कूल में दाखिला कराने से लेकर ट्रेन की टिकट बुक करने तक आज हमें हर जगह आधार कार्ड (Aadhaar Card) की जरूरत होती है. आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है. वहीं, कई लोगों ने अभी तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है, ऐसे में यूआईडीएआई (UIDAI) फ्री में आधार कार्ड अपडेट करनी की सुविधा दे रहा है. यह सुविधा 14 मार्च 2024 तक ही है. इसके बाद ऑनलाइन अपडेट करने पर भुगतान करना होगा.

फ्री में आधार कार्ड अपडेट का मौका
यूआईडीएआई (UIDAI) ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति ने 10 साल से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है, तो वह उसे जल्द से जल्द इसे अपडेट कर लें. आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होता है, हालांकि अभी यूआईडीएआई लोगों को ऑनलाइन फ्री में आधार कार्ड करने का मौका दे रहा है. 

क्या-क्या कर सकते हैं अपडेट?
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है और आपने अभी तक उसे अपडेट नहीं किया है तो आपको जल्द से जल्द इसे अपडेट कर देना चाहिए. आप ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम, पता व मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी कार्ड अपडेट कर सकते हैं. हालांकि,  बायोमैट्रिक अपडेट के लिए आपको आधार केंद्र ही जाना होगा.

आधार केंद्र पर देना होगा चार्ज
आपको ऑनलाइन फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा केवल 14 मार्च 2024 तक ही मिल रही है. इसके बाद आपको चार्ज देना होगा. वहीं, अगर आप ऑफलाइन यानी कि आधार केंद्र पर जाकर आधार कार्ड को अपडेट करते हैं तो भी आपको चार्ज देना  होगा. आधार केंद्र पर आपको हर अपडेट के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होगा. इसका मतलब है कि अगर आपको नाम और मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा तो आपको 100 रुपये का चार्ज देना होगा.

ऐसे करें अपने आधार कार्ड को अपडेट
1. आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. अपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी (OTP) डालें.
3. इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई को सेलेक्ट करें.
4. आईडी-प्रूफ और एड्रेस प्रूफ की कॉपी स्कैन करके अपलोड करें.
5. अब सबमिट करने के बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा.
6. रिक्वेस्ट नंबर से आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago