✕

होम / यूटिलिटी / आ रहा Flipkart का मोस्ट अवेटेड The Big Billion Days, मिलेगा अनलिमिटेड कैशबैक

आ रहा Flipkart का मोस्ट अवेटेड The Big Billion Days, मिलेगा अनलिमिटेड कैशबैक

द बिग बिलियन डेज के लिए फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक (Axis Bank) और अन्‍य कई प्रमुख बैंकों के साथ टाइअप भी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारत के स्‍वदेशी E-Commerce मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने 9वें द बिग बिलियन डेज (The Big Billion Days) की घोषणा की है. त्योहारों के मौके पर इस घोषणा के बाद अब ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर बहुत जल्द बंपर डिस्काउंट मिलेगा.

इस साल बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन
इस साल द बिग बिलियन डेज (TBBD) का आयोजन बड़े पैमाने पर होगा, जिसमें फ्लिपकार्ट के लाखों विक्रेता तथा हजारों ब्रैंड्स प्रत्‍येक भारतीय खरीददार के लिए लाखों प्रोडक्ट्स की विस्‍तृत रेंज शानदार कीमतों पर पेश कर रहे हैं. इसके अलावा, इस साल सेल प्राइस लाइव और प्री बुक जैसी इनोवेटिव पहल भी की गई है, जिसके चलते ग्राहकों को मेन इवेंट से पहले ही द बिग बिलियन डेज कीमतों का लाभ मिलेगा.

रिवार्ड्स और कूपन की रहेगी भरमार
ग्राहकों को पहली बार इमर्सिव शॉपिंग अनुभव कराने के लिए, फ्लिपकार्ट ने वीडियो कॉमर्स के जरिए फेस्टिव डील्‍स भी घोषित की है. इस साल, द बिग बिलियन डेज के दौरान ग्राहकों को नए लॉन्‍च, गेम्‍स, इंटरेक्टिव वीडियो, लाइव स्‍ट्रीम्‍स के अलावा गेमिफिकेशन के जरिए रिवार्ड्स तथा कूपन का लाभ भी मिलेगा.

कई नए प्रोडक्ट्स भी मिलेंगे
इस साल TBBD के दौरान, विभिन्‍न कैटेगरीज में 90+ ब्रैंड्स के तहत 130 स्‍पेशल एडिशन कलेक्टिबल्‍स भी शामिल हैं. इसके अलावा, ब्रैंड्स और विराट कोहली, कृति सेनन, शैफ विकास खन्‍ना, आयुष्‍मान खुराना, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, पी वी सिंधु और के एल राहुल जैसे उनके मनपसंद सितारों द्वारा मिलकर पेश किए गए नए उत्‍पादों को भी उपलब्‍ध कराया जाएगा. 

अनलिमिटेड कैशबैक की सुविधा
यही नहीं, द बिग बिलियन डेज के लिए फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक (Axis Bank) और अन्‍य कई प्रमुख बैंकों के साथ टाइअप भी किया है, जिससे ग्राहकों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा EMI ट्रांजैक्शंस पर 10% तत्‍काल डिस्‍काउंट मिल सकता है. इस दौरान, हर खरीद पर ग्राहकों को 5% अनलिमिटेड कैशबैक की सुविधा भी मिलेगी.

1 लाख रुपये तक क्रेडिट सुविधा भी
इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पे लेटर के तहत ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक क्रेडिट सुविधा भी मिलेगी, जिसका भुगतान अगले महीने या आसान EMI के जरिए किया जा सकेगा. फ्लिपकार्ट की कस्‍टमर, ग्रोथ एंड इवेंट्स की सीनियर डायरेक्टर मंजरी सिंघल ने कहा, ''द बिग बिलियन डेज ऐसा शॉपिंग फेस्टिवल है, जिसका पूरे देश को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है और हम अपने सभी पार्टनर्स, सेलर्स तथा कस्‍टमर्स के सहयोग से इसे पहले से बड़ा और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं."

अमिताभ बच्‍चन, आलिया भट्ट और MS धोनी से करार 
फ्लिपकार्ट पेमेंट्स ग्रुप के एसवीपी एवं हेड धीरज अनेजा ने कहा, ''फ्लिपकार्ट फिनटैक का जोर भारत को किफायती पेशकश तक पहुंच का लाभ दिलाना है. त्‍योहारी सीजन ही वह समय होता है, जब ग्राहक सबसे ज्‍यादा कीमती और बहुप्रतीक्षित खरीदारी करने में जुटते हैं." आपको बता दें कि द बिग बिलियन डेज के लिए फ्लिपकार्ट ने अमिताभ बच्‍चन, आलिया भट्ट और MS धोनी से भी करार किया है.

VIDEO : PM Modi की इस योजना ने पूरे किए 8 साल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

38 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

12 minutes ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

25 minutes ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

17 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 hours ago