✕

होम / यूटिलिटी / हवाई जहाज से सस्ता सफर करने के लिए फिर हो जाइए तैयार! सरकार ने दी छूट

हवाई जहाज से सस्ता सफर करने के लिए फिर हो जाइए तैयार! सरकार ने दी छूट

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया था कि घरेलू उड़ानों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आज (31 अगस्त, 2022) से एक और बड़ा परिवर्तन हो गया. सरकार ने हवाई किराए पर लगाई गई सीमा आज से हटा दी है. गौरतलब है कि कोविड-19 के पहले फेज के दौरान सरकार ने हवाई किराए की न्यूनतम और अधिकतम सीमा तय कर दी थी. यानी कोई भी एयरलाइंस कंपनी उस सीमा का उल्लघंन नहीं कर सकती थी, लेकिन अब यह सीमा हटा दी गई है.

मंत्रालय ने अपने आदेश में क्या कहा
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया था कि घरेलू उड़ानों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई है. उसके बाद यह फैसला किया गया कि हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए फेयर बैंड 31 अगस्त 2022 से हटा लिया जाएगा. यानी, करीब 27 महीने के बाद यह सीमा हटाई गई है.

इस फैसले का आप पर क्या होगा असर
एयर फेयर कैप हटने के बाद आपको फायदा भी हो सकता है और नुकसान भी. सबसे पहले समझिए, इससे आपको क्या फायदा हो सकता है? जब प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है, तो एयरलाइंस यात्रियों को अपनी ओर लुभाने के लिए किराया काफी कम कर देती हैं. कई बार फेस्टिव ऑफर में भी किराए में भारी छूट दी जाती है. सरकार ने जब कैप लगाया था, तब विमानन कंपनियां उस लिमिट से कम किराया नहीं ले सकती थीं, लेकिन अब वे इसके लिए बाध्य नहीं हैं. यानी एक बार फिर से आपको कम किराया का ऑफर दिया जा सकता है.

महंगा भी हो सकता है किराया
लिमिट हटने के बाद यह जरूरी नहीं कि किराया कम ही हो, एयरलाइंस किराया अपर लिमिट से ज्यादा भी कर सकती हैं, हालांक मौजूदा दौर में इसकी संभावना मुकाबले कम है. ट्रेंड के अनुसार, टिकट आपको जरूरत से ज्यादा तभी महंगा मिल सकता है, जब आप लास्ट टाइम पर बुकिंग कराएंगे.

सरकार ने कब तय की थी लिमिट
कोविड-19 फेज 1 के दौरान सरकार ने मई, 2020 में एयर फेयर पर लोअर और अपर लिमिट कैप लगा दी थी. संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान, उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई थी, फिर धीरे-धीरे यात्रियों की लिमिट संख्या के साथ उड़ान की अनुमति दी गई और 2021, अक्टूबर में 100 फीसदी यात्री क्षमता के साथ एयरलाइंस कंपनियों को उड़ान की अनुमति दे दी गई.

VIDEO : फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए ज़रूरी खबर, यात्रा से पहले पढ़ लें, वरना पड़ेगा पछताना


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

38 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

12 minutes ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

25 minutes ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

17 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 hours ago