✕

होम / यूटिलिटी / Flight Ticket बुक करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती?

Flight Ticket बुक करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती?

आज-कल फ्लाइट्स में टिकट के कई ऑप्शंस होते हैं. एक ऑप्शन ऐसा भी होता है, जिसमें आपको सिर्फ केबिन बैग ले जाने की परमिशन होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप भी ऑनलाइन बुक करते हैं फ्लाइट टिकट? तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आपको DGCA की गाइडलाइन ध्यान से पढ़नी चाहिए. एक चूक से भी आप यात्रा करने से वंचित रह सकते हैं. ऐसी छोटी-छोटी गलतियां आमतौर पर फ्लाइट के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते समय होती हैं. इनपर अधिकतर यात्री गौर नहीं करते, तो जरा सावधान हो जाइए.

नाम की स्पेलिंग में न करें गलती
कई बार जल्दबाजी में यात्री अपने नाम की स्पेलिंग में टाइपो एरर कर देते हैं. इसके अलावा कई बार यात्री पहचान पत्र पर दिए गए नाम के अलावा निक नेम डाल देते हैं या फिर टाइटल सहित पूरा नाम लिखने की बजाय आधा नाम ही लिख देते हैं, तो अब जरा सावधान हो जाइए. ऐसी गलती करने पर आपको यात्रा करने से रोका जा सकता है. DGCA के अनुसार, आपके पहचान पत्र पर जो नाम दिया गया है, ऑनलाइन टिकट बुक करते समय उसे ही लिखें. यदि आपने नाम की स्पेलिंग में गलती कर दी है तो इसे सही करने के लिए एयरलाइन कंपनी आपसे एक्सट्री चार्ज भी कर सकती है.

यात्री इंश्योरेंस जरूर लें
हालांकि ये स्वैच्छिक नियम है, लेकिन सलाह के अनुसार फ्लाइट से यात्रा कर रहे यात्रियों को इंश्योरेंस ऑप्शन सेलेक्ट करना चाहिए. इसका चार्ज भी 300 रुपये के आस-पास ही होता है, लेकिन कई चीज इसमें कवर हो जाता है, जिससे आप टेंशन फ्री यात्रा कर सकते हैं. कई यात्री 300 रुपये बचाने के चक्कर में इंश्योरेंस नहीं लेते.

लगेज ऑप्शन जरूर देखें
आज-कल फ्लाइट्स में टिकट के कई ऑप्शंस होते हैं. एक ऑप्शन ऐसा भी होता है, जिसमें आपको सिर्फ केबिन बैग ले जाने की परमिशन होती है. आमतौर पर ऐसे टिकट की प्राइस कम होती है. कई बार यात्री इसपर ध्यान नहीं देते हैं और टिकट बुक कर लेते हैं. पर एयरपोर्ट पर उन्हें अतिरिक्त सामान नहीं ले जाने दिया जाता है, या फिर उसके लिए अतिरिक्त चार्ज लिया जाता है. इसलिए टिकट बुक करते समय लगेज ऑप्शन पर भी जरूर ध्यान दें.

टाइमिंग को लेकर न हों कन्फ्यूज
कई बार ऐसा होता है कि किसी यात्री को शाम के 6 बजे जाना होता है, पर गलती से वो सुबह 6 बजे की फ्लाइट सलेक्ट कर लेता है. ऐसा कैसे हो जाता है? दरअसल, फ्लाइट की टाइमिंग 24 घंटे पर आधारित होती है. यानी शाम 6 बजे के बदले 18:00 शो होगा. लेकिन कई बार लोग जल्दबाजी में सुबह के 06:00 को शाम समझ लेते हैं. ऐसे में ये गलती हो जाती है. DGCA के अनुसार फ्लाइट बुक करते समय 24 घंटे के समय का ध्यान रखा जाए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

49 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago