✕

होम / यूटिलिटी / जानिए, राकेश झुनझुनवाला की Akasa Air की पहली फ्लाइट का परफॉर्मेंस, आज से उड़ान शुरू

जानिए, राकेश झुनझुनवाला की Akasa Air की पहली फ्लाइट का परफॉर्मेंस, आज से उड़ान शुरू

Akasa Air: आपको बता दें कि अकासा एयरलाइंस आज मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ान तो भरी ही, वो अब 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि मार्ग पर भी अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की निवेश वाली एयरलाइन Akasa Air की पहली फ्लाइट AKJ 1101 ने आज मुंबई से सुबह 10:34 बजे उड़ान भरी और निर्धारित समय 11:25 से तीन मिनट पहले 11:22 बजे पर अहमदाबाद पहुंच गई. मुंबई में अकासा एयरलाइन का निर्धारित समय 10:05 है, पर पहले दिन इसने 29 मिनट की देरी से उड़ान भरी, पर अहमदाबाद समय से पहले पहुंच गई.

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी
विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अकासा एयर की पहली कमर्शियल उड़ान को हरी झंडी दिखाई. 13 अगस्त से अकासा एयर कई और रूट्स के लिए उड़ान भरेगी. अकासा एयरलाइंस ने भी पहली उड़ान को लेकर ट्वीट किया. उसने ट्विटर पर लिखा- आपको आकाश में देखने के लिए हम और इंतजार नहीं कर सकते! #ourFirstAkasa.

 

 

इन रूट्स पर भी चलेगी फ्लाइट
आपको बता दें कि अकासा एयरलाइंस आज मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ान तो भरी ही, वो अब 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि मार्ग और 19 अगस्त से बेंगलुरु-मुंबई मार्ग पर भी अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है. मुंबई और चेन्नई के बीच भी 15 सितंबर से अकासा एयरलाइंस की डेली फ्लाइट शुरू हो जाएगी. एयरलाइन ने बताया कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच एक सप्ताह में उड़ानें 26 बार संचालित होंगी, जबकि बेंगलुरु-कोच्चि और मुंबई-बेंगलुरु एक सप्ताह में 28 बार संचालित होंगी.

राकेश झुनझुनवाला की सबसे बड़ी हिस्सेदारी
गौरतलब है कि Akasa Air में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी 45.97 फीसदी है. विनय दुबे, संजय दुबे, नीरज दुबे, माधव भटकुली, पीएआर कैपिटल वेंचर्स, कार्तिक वर्मा भी अकासा एयर के अन्य प्रमोटर्स हैं. गौरतलब है कि 22 जुलाई से ही अकासा एयरलाइंस की टिकट बिक्री शुरू हो गई थी. 

मुंबई-अहमदाबाद का किराया
अकासा एयरलाइंस ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच का न्यूनतम किराया 3,948 रुपये निर्धारित किया है, जो एक तरफ के लिए वैलिड है. 

VIDEO: Maruti Suzuki Grand Vitara: जानिए, फीचर्स, माइलेज, कीमत और लॉन्चिंग डेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago