✕

होम / यूटिलिटी / मुश्किल नहीं है इनकम टैक्स भरना, ऑनलाइन आसानी से फाइल करें रिटर्न

मुश्किल नहीं है इनकम टैक्स भरना, ऑनलाइन आसानी से फाइल करें रिटर्न

यदि आप भी इनकम टैक्स भरने के लिए दूसरों की मदद लेते हैं, तो ये खबर आपके काम की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले हर व्यक्ति को टैक्स भरना पड़ता है. कुछ लोग यह काम खुद करते हैं, जबकि कुछ दूसरों की मदद लेते हैं. वहीं, कुछ इस मदद के लिए पैसे भी चुकाते हैं. निश्चित तौर पर इनकम टैक्स भरना बच्चों का खेल नहीं है, लेकिन इतना मुश्किल भी नहीं कि खुद भरा न जा सके.  

इनकम टैक्स विभाग ने ऑनलाइन टैक्स भरने के लिए कुछ स्टेप्स भी बताए हैं. जिनकी मदद से आसानी से रिटर्न फाइल किया जा सकता है. चलिए, उन स्टेप्स को देखते हैं: 

- सबसे पहले www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं.
- यहां आपको PAN नंबर इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा.
- इसके बाद 'डाउनलोड' पर जाएं और संबंधित वर्ष के तहत आईटीआर-1 (सहज) रिटर्न प्रिपरेशन सॉफ्टवेयर चुनें. इसे एक्सेल के रूप में डाउनलोड किया जाएगा.
- फिर एक्सेल शीट खोलें और फॉर्म-16 से जुड़ी जानकारी वहां भर दें.
- इसके बाद आपका काम सभी डिटेल को कैलकुलेट करना और उसे सेव करना होगा.
- अगला स्टेप है 'सबमिट रिटर्न' पर जाकर सेव की गई एक्सेल शीट को अपलोड करना.
- इसके बाद आपको डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए कहा जाएगा.  
- उपरोक्त स्टेप्स पूरे करते ही आपकी स्क्रीन पर Successful e-filing Submission का संदेश दिखाई देगा.
- विभाग द्वारा आईटीआर सत्यापन फॉर्म आपके रजिस्टर्ड ईमेल ID पर भेजा जाएगा.

ITR वेरिफिकेशन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?
इसके लिए आपको फिर आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर उसके ई-फाइलिंग/यूजरलॉग इन सेक्शन में जाना होगा. 
लॉग इन करने के बाद आप View Returns/ Forms पर क्लिक करके अपना ई-फाइल आईटीआर देख पाएंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago