✕

होम / यूटिलिटी / हेलमेट नहीं पहनने से अब क्या नहीं कटेगा चालान? जानें इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक

हेलमेट नहीं पहनने से अब क्या नहीं कटेगा चालान? जानें इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक

आजकल सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे मैसेज पोस्ट होते हैं, जिनको पढ़कर लोग बिना अपना दिमाग लगाए आगे फॉर्रवर्ड कर देते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आजकल सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे मैसेज पोस्ट होते हैं, जिनको पढ़कर लोग बिना अपना दिमाग लगाए आगे फॉर्रवर्ड कर देते हैं. वस्तुतः इन मैसेज में जो भी कुछ लिखा होता है उनकी सच्चाई भी कुछ नहीं होती है. आधे से ज्यादा पोस्ट केवल और केवल झूठ का पुलिंदा बन जाती है. आजकल ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि नगर निगम या नगर पालिका की सीमा में हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है.

मैसेज में किया गया है ये दावा

मैसेज में दावा किया गया है कि, कोर्ट ने महानगर पालिका के दायरे में दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. लोगों पर शहर के अंदर हेलमेट ना पहनने पर जुर्माना नहीं होगा. व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया कि, ब्रेकिंग न्यूज़ 'हेलमेट मुक्त' अब सभी राज्यों में अभी तक की जो हेलमेट चेकिंग चल रही थी उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

सागर कुमार जैन के याचिका के मुताबिक महानगरपालिका की दायरों के अंदर हेलमेट का उपयोग वाहन चालक पर अनिवार्य नहीं होगा जिस रास्ते को राज्य मार्ग या हाईवे का दर्जा प्राप्त हुआ है वहां पर हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा. इसके बाद अगर कोई भी ट्रैफिक वाला या कोई पुलिस वाला आपसे हेलमेट क्यों नहीं पहना पूछता है तो आप उसे कह सकते हो कि मैं महानगरपालिका नगरपालिका पंचायत समिति शहर के हद में हूं आप सभी को यह जानकर खुशी होगी. इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि लोगों को भी पता चले ...!!" इस वायरल हो रहे मैसेज के साथ एक वकील का नंबर और नाम भी शेयर किया है.

PIBFactCheck ने बताई दावे की हकीकत

भारत सरकार की पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को लेकर के जानकारी साझा की है. टीम के मुताबिक, यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. टीम ने सभी राज्यों में दुपहिया चालकों की हेलमेट चेकिंग न होने की सूचना को खारिज कर दिया है. भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है.

इसके अलावा हमने मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की. यह नंबर देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान का ही है. उन्होंने कहा, 'यह पोस्ट पहले भी कई बार वायरल हो चुकी है. वायरल पोस्ट फर्जी है. लोग गलत जानकारी शेयर कर रहे हैं. इस संबंध में उनके पास कई फोन आ चुके हैं और वह इससे परेशान हो चुके हैं. उन्होंने इस संबंध में समाचर पत्र में छपी खबर की जानकारी भी दी. जिसमें लिखा गया था कि, उनके खिलाफ किसी ने साजिश के तहत ये मैसेज वायरल किया था.

VIDEO: अब इस बड़ी कंपनी ने हजारों लोगों को निकाला, आने वाला समय डरावना

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago