होम / यूटिलिटी / Gold: इस साल और बढ़ेगी सोने की चमक, इतने पहुंच सकते हैं दाम

Gold: इस साल और बढ़ेगी सोने की चमक, इतने पहुंच सकते हैं दाम

सोने को निवेश का बेहतरीन विकल्प माना जाता है. इस साल इसमें निवेश करने वालों को अच्छा-खासा फायदा मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले साल यानी 2023 में सोने की कीमत (Gold Price) में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और हाल ही में इसके दाम एकदम से तेज रफ्तार से भागने लगे. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि इस साल यानी 2024 में सोने की चमक कैसी रहेगी? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोने का रूप इस साल और भी ज्यादा दमक सकता है. गोल्ड प्राइज 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकते हैं. जानकारों का कहना है कि भारतीय रुपए की स्थिरता, भूराजनीतिक अनिश्चितता जैसे कारणों के चलते नए साल में भी सोना मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा. 

इस वजह से आएगी मजबूती
31 दिसंबर को जिंस एक्सचेंज MCX पर सोना 63,060 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 2,058 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा. मीडिया रिपोर्ट्स में कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन के हवाले से बताया गया है कि निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने का आकर्षण कायम है. इसी के चलते पिछली 4 दिसंबर को सोने का भाव 64,063 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया. वैश्विक बाजार में यह 2,140 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर रहा. उम्मीद है कि 2024 में यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,400 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगा. जबकि घरेलू बाजार में सोने के दाम 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकते हैं. उनका यह भी कहना है कि चुनावी साल में रुपया कमजोर हो सकता है, जिससे घरेलू स्तर पर सोने के दाम बढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें - इन शेयरों पर दांव लगाकर करें 2024 की शुरुआत, साल के पहले ही दिन भर जाएगी जेब!

इस साल बेहतर होंगे हालात
वहीं, ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के चेयरमैन संयम मेहरा का कहना है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव से इसकी बिक्री पर असर पड़ा है. अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरें घटाने, भूराजनीतिक तनाव जारी रहने और कमजोर रुपए से सोने को समर्थन मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 2,250-2,300 डॉलर प्रति औंस और घरेलू बाजार में 68,000-70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकता है. उधर, जेम ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन विपुल शाह ने कहा कि महत्वपूर्ण बाजारों में मांग घटने की वजह से निर्यातकों के लिए यह साल अपेक्षाकृत कठिन रहा, लेकिन हाल ही में स्थिति में कुछ सुधार हुआ है. इसलिए हमें उम्मीद है कि 2024 में हालात और सुधरेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 day ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 day ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

3 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026

रसोई पर फिर महंगाई की मार! खाद्य तेल एक महीने में 15% महंगा, आगे और बढ़ सकते हैं दाम

सोयाबीन से लेकर पाम और सूरजमुखी तेल तक पर बढ़ा दबाव, बढ़ती मांग और ग्लोबल सप्लाई संकट से त्योहारों में जेब पर पड़ेगा ज्यादा बोझ

24-August-2026


बड़ी खबरें

भारत-चीन के बीच व्यापार वार्ता शुरू, द्विपक्षीय व्यापार असंतुलन दूर करने पर जोर

भारत यूरोपीय संघ के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म के लागू होने को लेकर भी अपने निर्यातकों को तैयार कर रहा है. यह तैयारी भारत-EU व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर से पहले की जा रही है.

4 hours ago

भारत का अगस्त निर्यात 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर, व्यापार घाटा घटा

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम, रसायन और कपड़ा क्षेत्र ने निर्यात को गति दी, जबकि अगस्त में सोने का आयात सालाना आधार पर 57.7 प्रतिशत घटा.

4 hours ago

मार्च 2027 तक बैरियर-फ्री होंगे सभी टोल प्लाजा, बिना रुके कटेगा टोल: गडकरी

बैरियर-फ्री व्यवस्था में मल्टी-लेन फ्री-फ्लो (MLFF) सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके तहत टोल प्लाजा पर लगे कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे.

10 hours ago

अगस्त में बेरोजगारी दर घटकर 5%, ग्रामीण रोजगार में सुधार का असर

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई. बेरोजगारी दर में यह कमी मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी घटने के कारण आई, जबकि महीने के दौरान शहरी बेरोजगारी दर लगभग स्थिर रही.

4 hours ago

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

4 hours ago