होम / यूटिलिटी / हर शहर में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, केन्‍द्र सरकार ने मंजूर किए इतने हजार करोड़ रुपये 

हर शहर में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, केन्‍द्र सरकार ने मंजूर किए इतने हजार करोड़ रुपये 

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की आवाजाही को बढ़ाने के लिए केन्‍द्र सरकार ने पीएम ई-बस स्‍कीम को पास कर दिया है. इस स्‍कीम के तहत सरकार 50 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा खर्च करेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्‍या को बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने पीएम ई-बस योजना को हरी झंडी दिखा दी है. इस योजना की जानकारी देते हुए केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट ने इस योजना को हरी झंडी दिखा दी है. उन्‍होंने बताया कि इस योजना पर 57613 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इस बजट में देशभर में 10 हजार बसों को लाया जा सकेगा. उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार इस योजना पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी. 

किन शहरों में चलेंगी बसें?
केन्‍द्र सरकार ने इस योजना के तहत कुछ मानक तय किए हुए हैं. उन मानकों में सरकार इस योजना के तहत उन शहरों को कवर करेगी यानी ये बसें उन शहरों को दी जाएंगी जिनकी आबादी 3 लाख से ज्‍यादा है. इस योजना में पीपीपी मॉडल पर 10 हजार बसों के साथ शहरों में संचालन किया जाएगा. इस योजना के तहत 10 वर्षों तक बसों को चलाया जा सकेगा. 

विश्‍वकर्मा योजना को भी मिली मंजूरी 
पीएम मोदी ने 15 अगस्‍त को लाल किले से विश्‍वकर्मा योजना का भी जिक्र किया था. ये योजना कामगार लोगों के लिए लाई गई है. उन्‍होंने कहा कि इस योजना के तहत 1 लाख रुपये तक का लोन 5 प्रतिशत पर दिया जाएगा. सरकार का लक्ष्‍य है कि इससे 30 लाख शिल्‍पकार परिवारों को लाभ होगा. सरकार की इस योजना का बजट 13 हजार करोड़ रुपये है. 

डिजिटल इंडिया को मिले 14 हजार करोड़ रुपये 
सरकार ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के लिए 14903 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है. इस बजट के जरिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को विस्‍तार दिया जाएगा. इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केन्‍द्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि अभी डिजिलॉकर का लाभ सिर्फ आम आदमी ही उठा पा रहा है. लेकिन आगे चलकर सरकार की इस सुविधा का लाभ MSME सेक्‍टर भी उठा पाएगा. केन्‍द्र सरकार ने रेलवे की मल्‍टी ट्रैकिंग योजनाओं को भी मंजूरी दे दी है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago