✕

होम / यूटिलिटी / मोदी सरकार का तोहफा: E-Shram Card से क्या लाभ, कैसे करें रजिस्टर; जानें डिटेल

मोदी सरकार का तोहफा: e-Shram Card से क्या लाभ, कैसे करें रजिस्टर; जानें डिटेल

सरकार ने असंगठित श्रमिकों का एक केंद्रीकृत डाटाबेस तैयार किया है, जो e-Shram पोर्टल पर है. इस योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने देशवासियों को e-Shram Card का तोहफा दिया है. यह एक जनकल्याणकारी योजना है. सरकार ने असंगठित श्रमिकों का एक केंद्रीकृत डाटाबेस तैयार किया है, जो e-Shram पोर्टल पर है. इस योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है. यही नहीं, यह योजना रोजगार की संभावनाएं तलाशने में भी सहायक है. विभिन्न व्यवसायों में कौशल वृद्धि का अवसर भी मिलता है.

2 लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा
e-Shram Card धारकों को सरकार 2 लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा की सुविधा देती है. यदि दुर्घटना के दौरान श्रमिक की मृत्यु हो जाए तो उसकी फैमिली को 2 लाख रुपये की राशि सरकार की तरफ से दी जाती है. यदि मजदूर की मृत्य नहीं होती, पर उसका अंग भंग हो जाए तो सरकार की तरफ से एक लाख रुपए की मदद दी जाती है.

e-Shram Card किन्हें मिल सकता है
निर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले, ठेला चलाने वाला, फुटकर सब्जी फल-फूल विक्रेता, चाय, चाट का ठेला लगाने वाला, फुटपाथ व्यापारी, कुली, जनरेटर वाले, केटरिंग में कार्य करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोरटसाइकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज कर्मकार, परिवहन में कर्मकार, ऑटो चालक, सफाई कामगार, बाजा बजाने वाले, टेन्ट हाउस में काम करने वाले, मछुआरे, तांगा या बैलगाड़ी चलाने वाले, अगरबत्ती या कुटीर उद्योग में काम करने वाले, घरेलू उद्योम में लगे मजदूर, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी, बत्तख पालन, दुकानों में काम करने वाले, खेतों में काम करने वाले, चरवाहा, नाव चलाने वाले, नट-नटनी, रसोइया, समाचार पत्र बांटने वाले, ठेका मजदूर, रंगाई, कताई, धुलाई, दरी, कंबल, जरी, जरदौजी, चिकन कार्य, मीट की दुकान व पोल्ट्री फार्म पर कार्य करने वाले, डेयरी पर कार्य करने वाले, कांच के उत्पादों से जुड़े उद्योगों में काम करने वाले इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं.

इनके लिए क्या जरूरी
आवेदक की उम्र 16 साल से 59 साल के बीच होनी चाहिए. इनके पास आधार कार्ड और IFSC कोड के साथ जनधन बचत खाता होना चाहिए. वो मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक्ड हो.

ध्यान देने वाली बात
यदि कोई EPFO, NPS और ESIC की संगठित क्षेत्र की सदस्यता में हो या एक आयकर दाता हो तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है.

e-Shram Card के लिए कैसे करें खुद को रजिस्टर
स्टेप 1 : e-shram के आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2 : 'ई-श्रम पर रजिस्टर करें' ऑप्शन को क्लिक करें. यह बिल्कुल मुफ्त है.
स्टेप 3 : जो मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक्ड है, उसे डालें.
स्टेप 4 : उसके बाद कैप्चा कोड डालें और OTP के लिए Send OTP ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 5 : नियम और शर्तों को पढ़ें और एक्सेप्ट करें.
स्टेप 6 : अपने पर्सनल डिटेल की जानकारी भरें.
स्टेप 7 : सभी जरूरी पेपर अपलोड करें.
स्टेप 8 : इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 9 : इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.

Video: सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और डीए में होगा इतना इजाफा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

42 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago