✕

होम / यूटिलिटी / केवल पसीने ही नहीं छुड़ाएगी, आपके घर का बजट भी बिगाड़ेगी गर्मी, सता रही ये आशंका   

केवल पसीने ही नहीं छुड़ाएगी, आपके घर का बजट भी बिगाड़ेगी गर्मी, सता रही ये आशंका   

इस गर्मी पहले से ज्यादा पड़ने की आशंका है. ऐसे में सब्जियों के साथ-साथ दूध के दाम भी बढ़ सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई के मौसम में आपकी जेब और ढीली हो सकती है. अत्यधिक गर्मी के चलते सब्जियों के दामों में उछाल की आशंका पहले ही व्यक्त की जा रही है और अब दूध के दाम बढ़ने का भी खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस गर्मी के मौसम में देशवासियों को भयानक लू का सामना करना पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि लू चलने और जलाशयों के सूखने से डेयरी पशुओं के लिए चारे की किल्लत हो सकती है. इस वजह से आने वाले दिनों में दूध का उत्पादन प्रभावित हो सकता है.

पहले से ही महंगा है दूध 
दूध का उत्पादन प्रभावित होने का मतलब है कि उसकी कीमतों में इजाफे का खतरा हमेशा बना रहेगा. कुछ समय पहले जब डेयरी पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हुई थी, तब भी दूध के दाम बढ़ाए गए थे. पिछले कुछ वक्त में दूध की कीमतों में कई बार इजाफा हो चुका है. पैकेट वाले और खुले में मिलने वाले दूध के दाम पहले से ही आसमान पर हैं. ऐसे में नई वृद्धि लोगों की मुसीबत बढ़ा सकती है. वहीं, अत्यधिक गर्मी के चलते सब्जियों का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है. रिजर्व बैंक भी इस पर चिंता जाहिर कर चुका है.    

ये भी पढ़ें - बदलते मौसम से RBI के माथे पर क्यों आ गया पसीना, क्या होने वाला है कुछ बुरा?

इतना होता है दूध का उत्पादन
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के 150 बड़े जलाशयों में पानी का स्तर 35% रह गया है, जो पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत कम है. इसी तरह, 10 साल के औसत से यह 2 प्रतिशत कम है. जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, जलस्तर में और भी कमी आएगी जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है. दूध के उत्पादन की बात करें, तो 2023-24 में यह 24 से 25 करोड़ टन रहा है. पिछले साल के मुकाबले यह 4.5 प्रतिशत अधिक है. बता दें कि भारत दूध उत्पादन के मामले में दुनिया में नंबर वन है.  

इन प्रोडक्ट्स की बढ़ेगी डिमांड
इन गर्मियों में तापमान के औसत से ज्यादा रहने की आशंका है. ऐसे में जलाशयों के जल स्तर में खतरनाक स्तर तक कमी आ सकती है. यदि ऐसा होता है, तो जानवरों के लिए चारे और पानी की कमी हो जाएगी. खासकर, पहली तिमाही में दूध का उत्पादन प्रभावित हो सकता है, लेकिन मानसून के सामान्य रहने की स्थिति में हालात सुधर सकते हैं. उधर, इस चढ़ती गर्मी से पनीर और आइसक्रीम की मांग में तेजी देखने को मिल रही है. एक रिपोर्ट में इंडियन डेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष, आर.एस सोढ़ी के हवाले से बताया गया है कि गर्मियों के कारण दूध कम मात्रा में उपलब्ध होगा. जबकि पनीर, दही, छाछ और आइसक्रीम की मांग पहले के मुकाबले ज्यादा रहेगी. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago