✕

होम / यूटिलिटी / इस खेती में गजब का मुनाफा! एक बार लगाएं पैसा और 15 साल तक कमाते रहें 8 लाख रुपये

इस खेती में गजब का मुनाफा! एक बार लगाएं पैसा और 15 साल तक कमाते रहें 8 लाख रुपये

इस खेती के लिए सरकार भी कर रही मदद, किसानों को दे रही अनुदान. यह किसानों के लिए पूरी तरह से मुनाफे का सौदा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप ये सोच रहे हैं कि खेती में मुनाफ नहीं है तो बिल्कुल गलत हैं. अब खेती में भी मुनाफा तेजी से बढ़ने लगा है, बस जरूरत है उसे सही ढंग से करने की. पश्चिमी यूपी में इन दिनों ड्रैगन फ्रूट की खेती पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण मुनाफा ही है.

फायदे का सौदा
ड्रैगन फ्रूट की खेती पूरी तरह से फायदे का सौदा है. इसमें आपको सिर्फ एक बार पैसा लगाना होता है और करीब 15 साल तक उसका रिटर्न आता रहता है. राज्य सरकार भी पारंपरिक खेती के अलावा अन्य खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए औद्यानिक मिशन अभियान भी चला रही है.

सरकार कर रही मदद
इसी सरकारी अभियान के तहत यहां के किसान बड़ी मात्रा में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं. मेरठ के किसान सचिन चौधरी ने अपनी पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही गन्ने की खेती को छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की है. सचिन का कहना है कि पिछले साल अप्रैल में उन्होंने गुजरात से ड्रैगन फ्रूट के 1600 पौधे लाकर एक एकड़ में उसकी रोपाई की थी. इसके लिए एक एकड़ में 400 पोल खड़े किए गए और प्रति पोल पर चार पौधे कैक्टस बेल की तरह लगाए गए. अब इनपर फूल आने लगे हैं. कुछ ही समय में ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा.

कितनी आई लागत और कितनी होगी कमाई
सचिन के अनुसार, एक एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए उन्हें लगभग पांच लाख रुपये की लागत आई. खुदरा बाजार की बात करें तो ड्रैगन फ्रूट के एक पीस की कीमत 200 से 250 रुपये होती है. अप्रैल से अक्टूबर तक फल का उत्पादन होगा. ड्रैगन फ्रूट के एक पौधे की आयु 15 से 20 वर्ष होती है. सचिन के अनुसार, पांचवें साल से उन्हें 15 साल तक लगभग सालाना आठ लाख रुपये संभावित आमदनी होनी शुरू हो जाएगी.

जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह का कहना है कि ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के लिए अच्छा संकेत है. सरकार की ओर से प्रोत्साहन के तौर पर औद्यानिक खेती करने वाले किसानों को अनुदान भी दिया जा रहा है. ड्रैगन फ्रूट फल मंडी में काफी महंगा बिकता है, जिससे किसानों की आय में काफी वृद्धि होगी.

VIDEO: सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और डीए में होगा इतना इजाफा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago