✕

होम / यूटिलिटी / पिछले एक साल में कहां से कहां पहुंच गए सिलेंडर के दाम, जानिए हर महीने का रेट

पिछले एक साल में कहां से कहां पहुंच गए सिलेंडर के दाम, जानिए हर महीने का रेट

क्या आपने इस बात पर कभी गौर किया कि पिछले एक साल में घरेलू सिलेंडर की कीमत कहां से कहां पहुंच गई?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 6 जुलाई, 2022 को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया. वो भी, एक सिलेंडर पर सीधे 50 रुपए बढ़ा दिए गए. कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में अब 14.2 kg वाला घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपए में मिल रहा है.

एक साल में कहां से कहां पहुंच गई कीमत
क्या आपने इस बात पर कभी गौर किया कि पिछले एक साल में घरेलू सिलेंडर की कीमत कहां से कहां पहुंच गई? जून, 2021 की बात करें तो दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 809 रुपये थी. जुलाई, 2021 में यह बढ़कर 834.50 रुपये हो गई. अगस्त, 2021 में फिर महंगाई बढ़ी और एक सिलेंडर की कीमत 859.50 रुपये हो गई. यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, सितंबर, 2021 में कीमत बढ़कर 884.50 रुपये और अक्टूबर, 2021 में 899.50 रुपये हो गई.

5 महीनें कीमतें नहीं बढ़ीं
अक्टूबर, 2021 में कीमतें बढ़ने के बाद अगले 5 महीने तक दाम स्थिर रहे. यानी, नवंबर 2021, दिसंबर 2021, जनवरी 2022, फरवरी 2022 और मार्च 2022 में कीमतें नहीं बढ़ाई गईं.

अप्रैल से फिर लगने लगा झटका
5 महीने के ब्रेक के बाद अप्रैल, 2022 में एक बार फिर घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.50 रुपये हो गई. मई, 2022 में तो घरेलू सिलेंडर की कीमतें दो बार बढ़ाई गईं. 7 मई, 2022 को घरेलू सिलेंडर की कीमतें बढ़ाकर 999.50 रुपये कर दी गईं और फिर 19 मई, 2022 को कीमत 1003 रुपये हो गई. जून में कीमतें नहीं बढ़ाई गईं, लेकिन 6 जुलाई, 2022 को सीधे 50 रुपये का इजाफा करते हुए कीमत 1053 रुपये कर दी गई.

एक साल में 30% महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर
पिछले एक साल से तुलना करें तो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 30 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है. 6 जुलाई को 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी 18 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

43 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago